भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइयों में 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत: हरजोत सिंह बैंस

Nov27,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



• भगवंत मान सरकार ने हर शहरी वार्ड की 8 समस्याओं को हल करने के लिए सफाई अभियान के दायरे का किया विस्तार: हरजोत सिंह बैंस

• मिशन क्लीन पंजाब 3.0 के तहत जमीनी स्तर पर जवाबदेही तय, वरिष्ठ अधिकारी रोजाना 2 घंटे शहरी वार्डों का करेंगे निरीक्षण: हरजोत सिंह बैंस

• भगवंत मान सरकार और नागरिकों ने मिलकर काम करते हुए 'मिशन क्लीन पंजाब 2.0' के तहत 10 में से 9 शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंस

• एम-सेवा ऐप पर नागरिक सेवाओं में मौजूद कमियों की जियो-टैगिंग करने के लिए पेस्को टीमें तैनात; नागरिक भी गड्ढों, खुले मैनहोल, कूड़े के ढेर, पानी भरने और अंधेरी गलियों की कर सकते हैं रिपोर्ट: हरजोत सिंह बैंस


पूरे राज्य में चलाए गए पिछले सफाई अभियानों की शानदार सफलता को देखते हुए पंजाब के स्थानीय सरकार मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पूरे राज्य में शहरी प्रशासन और सिविल बुनियादी ढांचे का कायाकल्प करने के लिए 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह विस्तृत चरण केवल रोजाना कूड़ा एकत्र करने तक सीमित न रहकर पंजाब की सभी 166 शहरी स्थानीय इकाइयों के हर शहरी वार्ड में रोजाना की 8 महत्वपूर्ण नागरिक समस्याओं की पहचान करने और उन्हें हल करने की दिशा में निर्णायक कदम है।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्थानीय सरकार मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया, "नगर निगम और काउंसिल की टीमें साफ-सुथरे, सुरक्षित और बेहतर वार्ड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करेंगी। इसके तहत 8 विशेष नागरिक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनमें कूड़ा-करकट वाले संवेदनशील स्थान, निर्माण और मलबे के स्थान, पानी भरना, खुले या टूटे हुए मैनहोल, सड़कों पर पड़े गड्ढे, टूटे या चोरी हुए कर्बस्टोन, खराब स्ट्रीट लाइटें और ऐसी अंधेरी जगहें शामिल हैं जहां फिलहाल स्ट्रीट लाइटें बिल्कुल भी नहीं हैं।"

प्रौद्योगिकी-आधारित रिपोर्टिंग प्रणाली और जवाबदेही के ढांचे पर प्रकाश डालते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आगे कहा, "वार्डों में सक्रिय रूप से गश्त करने और कमियों को पंजाब एम-सेवा ऐप और वेब पोर्टल पर दर्ज करने के लिए पेस्को कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही नागरिकों को भी इन आठ समस्याओं में से किसी की भी एम-सेवा प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जहां हर शिकायत को जियो-टैग किया जाएगा, रिकॉर्ड किया जाएगा और अंतिम समाधान होने तक रीयल-टाइम में ट्रैक किया जाएगा।"

जमीनी स्तर पर तेजी से अमल को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण देते हुए उन्होंने कहा, "वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को रोजाना कम से कम 2 घंटे फील्ड दौरे करना अनिवार्य होगा। जहां चुने गए प्रतिनिधि अपने-अपने हलकों में इस अभियान की बारीकी से निगरानी करेंगे, वहीं किसी भी तरह की ढिलाई-मस्ती को रोकने के लिए राज्य स्तर पर हर शहरी स्थानीय इकाई की रोजाना प्रगति की समीक्षा की जाएगी।"

लोगों को इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा, "मिशन क्लीन पंजाब ने साबित कर दिया है कि जब भगवंत मान सरकार और नागरिक मिलकर काम करते हैं तो पंजाब क्या हासिल कर सकता है, इसके तहत हर 10 में से 9 शिकायतों का निपटारा किया गया। 'मिशन क्लीन पंजाब 3.0' के साथ हम हर एक वार्ड पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। चाहे आपको कूड़े का ढेर दिखे, खुला मैनहोल, सड़क पर गड्ढा, पानी भरा हो या कोई अंधेरी गली हो, बस एम-सेवा ऐप या वेबसाइट पर इसकी रिपोर्ट करें और हमारी टीमें तुरंत कार्रवाई करेंगी। आइए मिलकर पंजाब के हर वार्ड को एक मॉडल स्वच्छ वार्ड बनाएं।"

पिछले चरण के नतीजे साझा करते हुए स्थानीय सरकार मंत्री ने बताया, "29 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक सभी 166 शहरी स्थानीय इकाइयों में चलाए गए 'मिशन क्लीन 2.0' के दौरान पंजाब ने 90 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया है। इस दौरान प्राप्त कुल 31,802 शिकायतों में से 28,686 का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिससे केवल 2,935 शिकायतें बकाया रहीं और 181 अयोग्य या रद्द पाई गईं। उल्लेखनीय है कि 166 में से 93 शहरी स्थानीय इकाइयों ने अपनी 90 प्रतिशत या इससे अधिक शिकायतों का समाधान किया, जबकि 18 अग्रणी इकाइयों, जिनमें सनौर (402), खन्ना (334), सुनाम (194), बनूड़ (192) और भुलथ (171) शामिल हैं, ने शानदार 100 प्रतिशत निपटारा दर हासिल की। प्रमुख नगर निगमों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें अमृतसर 96 प्रतिशत (1,017 में से 978) के साथ अग्रणी रहा, जिसके बाद जालंधर (94 प्रतिशत – 1,580 में से 1,486), पटियाला (94 प्रतिशत – 718 में से 672), बठिंडा (94 प्रतिशत – 686 में से 643) और एस.ए.एस. नगर मोहाली (94 प्रतिशत – 601 में से 563) शामिल हैं।"

-missioncleanpunjab3-harjotsinghbains-punjabgovernment-urbandevelopment-cleanpunjab



TOP HEADLINES


*बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करके ही दम लेंगे : संत
*कमलजीत कड़वल की अगुवाई में वार्ड नंबर 44 में तीसरे दि
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौश
लुधियाना में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या, अप
हरियाणा की 22 सरकारी यूनिवर्सिटियों पर 16,052 करोड़ रु
आम आदमी पार्टी प्रमुख राष्ट्रीय कन्वीनर अरविन्द्र केजर
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइय
इंसाफ मार्च में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, हर कांग्र
कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने संविधान की आत्मा और बाबा
*मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के सा
ग्रामीणों की मदद से जालंधर देहाती पुलिस ने ड्रग्स-हथिय
मान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध;
मोगा में खुशहाल पंजाब महा रैली की ऐतिहासिक सफलता के लि
लोक निर्माण मंत्री द्वारा राज्य भर के सभी पुलों के व्य
*इनोसेंट हार्ट्स में विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27 का भव्
*जबरन रूसी सेना में भर्ती किए जाने के बाद यूक्रेन पहुँ
हरियाणा में बिजली अभियंता और एस डी ओ गृह जिले में नियु
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: महिला आरक्षण लागू करने की
बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस ने जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़
लुधियाना में युवक की हत्या : Whatsapp ग्रुप में मरने क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53246441

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us