*रथ पर विराजमान श्री तिरुपति बाला जी के रथ को रस्सी से खीचने से मिलती है मोक्ष की प्राप्ति : शेरू सचदेवा*
भगवान श्री तिरुपति बाला जी की कृपा का पात्र बनेगा लुधियाना महानगर
लुधियाना (विशाल):-। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री तिरुपति बाला जी रथ यात्रा 20 दिंसबर,रविवार को धूमधाम से निकाली जाएगी । रथयात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर नजदीक जगराओं पुल से आंरभ होकर सराभा नगर स्थित नवदुर्गा माता मंदिर में विश्राम लेगी । भगवान के इस अनुपम आगमन का निमंत्रण श्री तिरुपति बाला जी ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक राजीव गर्ग ,शेरू सचदेवा, बौबी कांसल ,अजय जैन,संजय जैन बरनाला, प्रिंस वालिया,सुनील मेध,बिट्टू गुंबर,हरीश दुआ,बनवारी हरजाई, विमल हरजाई,संजय सभ्रवाल, तीर्थ सिंह,रमन तलवार,संजय शर्मा व सभी पदाधिरारियों ने आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द्र केजरीवाल को भेंट किया । प्रधान शेरू सचदेवा ने अरविन्द्र केजरीवाल को निमंत्रण भेंट करते हुए बताया कि कि श्री तिरुपति बाला जी मुख्य मंदिर (देव स्थानम )दक्षिण भारत में स्थित हैं वह भगवान मंदिर से बाहर आकर पालकी में विराजित होकर भृमण करते है और उसी तर्ज पर सम्पूर्ण उत्तर भारत में केवल पंजाब के लुधियाना महानगर में भगवान तिरुपति बाला जी, माँ भू देवी और माँ लक्ष्मी जी के साथ रथ पर सवार होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए निकलते हैं। भगवान के उत्सव विग्रह भी तिरुमला की धरती से ही लाए जाते है। यह जानकारी पाकर अरविन्द केजरीवाल बहुत प्रभावित हुए एवं उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वे पत्नी सहित इस दिव्य रथ यात्रा में शामिल हो कर गोविंदा जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वही
अरविन्द्र केजरीवल को शेरू सचदेवा ने ट्रस्ट की तरफ से निमंत्रण को देते हुए कहा कि सच्चे भाव से जो भक्त रथ पर विराजमान श्री तिरुपति बाला जी के रथ को रस्सी से खीचता है उसके सारे कष्ट दूर होते है वही भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है । वही रथयात्रा की जानकारी देते हुए श्री तिरुपति बाला जी ट्रस्ट के सदस्यो ने बताया कि विभिन्न सामाजिक,धार्मिक संस्थाओं व राजिनितिक प्रतिनिधियों की तरफ से मंच लगाकर कर माँ भू देवी और माँ पद्मावती संग पधारने पर समस्त यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा कर भगवान श्री तिरुपति बाला जी का भव्य स्वागत होगा । भगवान को अनेकों प्रकार के भोग अर्पित किए जाएगे । रथयात्रा के प्रंबधो की जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि कि पूरे रथयात्रा यात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा,यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भगवान श्री तिरुपति बालाजी की भव्य आरती उतारी जाएगी। उन्होने कहा कि रथयात्रा के दौरान जय गोविंदा के जय घोष चारों ओर गुंजायमान होंगे। इस अवसर पर सन्नी भल्ला संदीप जिंदल,मनु मोदी,पंकज ढंड,प्रदीप अग्रवाल,सुनील मेढ़,संजय सबरवाल,अमित वर्मा,पंकज ढंड,प्रदीप अग्रवाल, संजय सभ्ररवाल, संदीप जिंदल,मनु मोदी,तीर्थ कुमार,अमित वर्मा, विवेक गोयल,मिंटू छाबड़ा, नितिन गुप्ता,अजय कुमार,कमल बग्गा ने बताया की यात्रा को लेकर दिन प्रतिदिन नगर वासियों में उत्साह की वृद्धि होती प्रतीत हो रही है . यात्रा मार्ग में लंगर लगाने और आरती करने के लिए कई संस्थाएं निरंतर संपर्क कर रही हैं। सारा महानगर जैसे पलकें बिछाये भगवान के मंगल आगमन के इंतज़ार में है।