1,364 दवाओं की कीमतों में कमी से मरीजों को सालाना 3,540.38 करोड़ रुपये की मिलेगी राहत
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने केंद्र सरकार द्वारा कैंसर की 1,364 दवाओं की कीमतों में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे कैंसर पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत करार दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों की पहुंच में लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा 137 कैंसर रोधी दवाओं से संबंधित 1,364 फॉर्मूलेशनों की कीमतों में कटौती लागू की गई है।
श्वेत मलिक ने कहा कि 679 ब्रांडों की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी की गई है, जबकि सबसे अधिक कटौती 96.45 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस फैसले से देश के उपभोक्ताओं को सालाना लगभग 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती होता है। दवाइयां सस्ती होने से मरीजों को अपना इलाज जारी रखने में मदद मिलेगी। यह फैसला दर्शाता है कि मोदी सरकार के लिए नागरिकों का स्वास्थ्य, सुविधा और आर्थिक राहत सर्वोपरि हैं।
-shwetmalik-modigovernment-cancermedicines-healthcarereforms-publicwelfare
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)