मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और पेंडु खेड मैदानां किया का उद्घाटन

Nov11,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

• पंजाब आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हब बनेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• पंजाब के युवा नशे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनने की ओर बढ़ रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हमारी सरकार खेलों को प्राथमिकता दे रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• हम अब तक 3,100 में से 1,764 ‘पेंडु खेड मैदानां’ का उद्घाटन कर चुके हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• हमारी सरकार हर खेल मैदान के लिए फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट किट मुहैया करवा रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
• पिछली सरकारों ने न तो गांवों को ग्रांट दीं और न ही कोई विकास कार्य किए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब भर के 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ लोगों को समर्पित किए, जिससे कुल लक्ष्य 3,100 में से अब तक उद्घाटित किए गए कुल मैदानों की संख्या 1,764 हो गई है। पंजाब सरकार युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए अपनी मुहिम को तेज कर रही है। फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव शाहपुर में उद्घाटन समारोह में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभा के हब के रूप में उभरने की नींव रख रहा है, जिसमें हर खेल मैदान को फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट किट से लैस किया जा रहा है। पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो गांवों को ग्रांट दीं और न ही विकास कार्य किए, जबकि हमारी सरकार ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनने और पंजाब का नाम रोशन करने के अवसर देने के लिए खेल बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दे रही है।

इस मौके की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मैं जिला फतेहगढ़ साहिब के अमलोह हलका के अंतर्गत पड़ने वाले गांव शाहपुर में खेल मैदान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। यह बहुत खुशी की बात है कि पंजाब सरकार ने आज राज्य भर में 1,000 नए खेल मैदानों का उद्घाटन किया है। यह हमारे युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने की ओर बड़ा कदम है। हमें पूरा विश्वास है कि इन खेल मैदानों में पसीना बहाकर हमारे युवा आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे।”

इकट्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं की ऊर्जा को नशे के कोढ़ से बचाने और उन्हें रचनात्मक दिशा देने के लिए खेलों की ओर मोड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से इस कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों और राजनीतिक नेताओं का स्वागत किया और कहा कि एक स्वस्थ, अनुशासित और प्रगतिपसंद समाज की रचना में खेल अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “हमारी सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है। हम आज लोगों को 1,000 और खेल मैदान समर्पित कर रहे हैं क्योंकि हमारे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए उचित सुविधाओं और अवसरों की जरूरत है। उनकी ऊर्जा को खेलों की ओर लगाकर हम उन्हें नशे से दूर रख सकते हैं और पंजाब तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार गांवों में उच्च स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए आज बड़े पैमाने पर पहल की है, जिससे ग्रामीण युवाओं को उनके घरों के नजदीक आधुनिक सुविधाएं मिलना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “इस पहल के तहत पंजाब भर में 3,100 ‘पेंडु खेड मैदान’ विकसित किए जा रहे हैं। ये मैदान हमारी ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमारा लक्ष्य हर गांव में खेल संस्कृति पैदा करना है ताकि युवा नशे की बजाय तंदरुस्ती, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों को चुनें।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले चरण के दौरान 4 मई को 255 खेल मैदान लोगों को समर्पित किए गए थे, जबकि दूसरे चरण के दौरान 24 अगस्त को 509 और मैदान समर्पित किए गए थे। तीसरे चरण में 1,000 मैदानों के समर्पण के साथ यह मुहिम एक और महत्वपूर्ण चरण में दाखिल हो गई है। इनमें फतेहगढ़ साहिब जिले के 93 खेल मैदान भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सिर्फ खेल के मैदान नहीं बना रहे, हम अपने ग्रामीण युवाओं के लिए अवसर पैदा कर रहे हैं। हर गांव में मानक खेल बुनियादी ढांचा होना चाहिए, जहां बच्चे प्रशिक्षण ले सकें, अभ्यास कर सकें और अपनी खेल रुचियों को पूरा कर सकें।”

उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है ताकि गांववासी इन्हें तंदरुस्ती की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने कहा, “इनमें छह फुट ऊंची चेन-लिंक बाउंड्री फेंसिंग, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाना, फुट-लाइटों वाले छह फुट चौड़े वॉकिंग ट्रैक, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय और खेल किट तथा उपकरणों के लिए स्टोर रूम शामिल हैं। मैदानों की सही देखभाल सुनिश्चित करने के लिए घास और पौधों को पानी देने के लिए सबमर्सिबल पंप और हाइड्रेंट भी लगाए गए हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि झूलों, पौड़ियों और स्लाइडों से लैस बच्चों के खेलने के लिए खास क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं, जबकि हाई-मास्ट लाइटें मैदानों में सही रोशनी सुनिश्चित करेंगी। स्थानीय खेल प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और अन्य लोकप्रिय खेलों के लिए सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “ये मैदान मूलभूत खेल सुविधाओं से कहीं अधिक पेशकश करेंगे। हम मानक घास से हरे-भरे टर्फ तैयार कर रहे हैं, जबकि चुने हुए मैदानों में एथलेटिक्स और दौड़ को प्रोत्साहित करने के लिए छह-लेन, 400-मीटर रनिंग ट्रैक भी होंगे। हमारा उद्देश्य पंजाब के हर बच्चे तक खेलों की पहुंच बनाना है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि गांवों को जरूरी खेल साजो-सामान मिले ताकि बच्चे किट खरीदने के वित्तीय बोझ के बिना खेलना शुरू कर सकें। उन्होंने आगे कहा, “हर गांव को फुटबॉल और हॉकी के गोलपोस्ट, वॉलीबॉल के खंभे और दो जाल, तीन वॉलीबॉल, तीन फुटबॉल और क्रिकेट किट मुहैया करवाई जाएंगी। इसके अलावा फुटबॉल के 36 जोड़े स्टड सप्लाई किए जाएंगे, जबकि जिन गांवों में क्रिकेट खास तौर पर लोकप्रिय है, उन्हें पूरी क्रिकेट किट मिलेंगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “सिर्फ बुनियादी ढांचा मुहैया करवाना ही काफी नहीं है। हम चाहते हैं कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण भी मिले। युवाओं को मुफ्त कोचिंग देने के लिए सभी खेल मैदानों में फुटबॉल और वॉलीबॉल के कोच तैनात किए जाएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतें समर्पित कमेटियों के जरिए इन खेल मैदानों की सांभ-संभाल सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगी। उन्होंने बताया “इन कमेटियों में सरपंच, यूथ क्लब के प्रधान, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) और पंचायत सचिव शामिल होंगे। ग्राम पंचायत, कमेटी में एक महिला सदस्य या किसी खिलाड़ी को भी नामजद करेगी।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन सुविधाओं की सांभ-संभाल की जिम्मेदारी गांव स्तरीय कमेटियों की होगी ताकि खेल मैदान कार्यशील रहें और बच्चों तथा युवाओं द्वारा बाकायदा तौर पर इस्तेमाल किए जाएं। हमारा एकमात्र उद्देश्य एक मजबूत खेल संस्कृति बनाना, युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है।”

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

*युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत खेल संस्कृति की रचना*

भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के जरिए युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने और नशे के विरुद्ध लड़ाई को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है। सरकार ने पंजाब भर में 3,100 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदान’ विकसित करने के लिए विशेष तौर पर 1,500 करोड़ रुपये रखे हैं, जिसमें से 24 अगस्त, 2026 तक 764 मैदान समर्पित किए जा चुके थे। ये मैदान वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और पारंपरिक खेलों की सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें रात में खेलने के लिए हाई-मास्ट लाइटें, वॉकिंग ट्रैकों के साथ फुट-लाइटें, चेन-लिंक फेंसिंग, बच्चों के खेलने के क्षेत्र और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। हर गांव में अलग-अलग खेलों की लोकप्रियता के अनुसार खेल साजो-सामान मुहैया करवाया जा रहा है, जबकि यह पहल बच्चों और बुजुर्गों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित करती है।

*रिकॉर्ड खेल बजट, वित्तीय सहायता और खिलाड़ियों के लिए अवसर*

खेल मैदान के बुनियादी ढांचे के अलावा सरकार ने 1,744 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खेल बजट आवंटित किया है और 600 ग्रामीण जिम तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से 500 पहले ही मुकम्मल किए जा चुके हैं। 2023 में जारी की गई नई खेल नीति के तहत 2022 से लेकर अब तक 40,415 खिलाड़ियों को 135 करोड़ रुपये की इनामी राशि वितरित की जा चुकी है। ओलंपिक की तैयारी के लिए 15 लाख रुपये और एशियाई तथा राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए आठ लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। इसके अलावा पंजाब ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ के जरिए अपने खेल कैलेंडर का विस्तार कर रहा है। हाल ही में पंजाब ने हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और आई.पी.एल. की तरह ‘शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग’ करवाई, जिसका व्यापक उद्देश्य मजबूत खेल वातावरण तैयार करना और ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने के अवसर देना है।
-------------

-bhagwantsinghmann-pendukhedmaidan-punjabsports-ruralsportsdevelopment-punjabgovernment



TOP HEADLINES


ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੂੰ ਈਡੀ ਦੇ ਸੰਮਨ ਸ
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को Ed के समन पर Aap
पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपी
परिवहन विभाग को बस ऑपरेटरों की समस्याओं के शीघ्र समाधा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2
नगर निगम के 167 करोड़ के कूड़ा प्रबंधन ठकें में घोटाला
आप की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का
अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किल
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री कपा
*हवा, पानी और धरती के प्रदूषण से मानव अस्तित्व खतरे मे
हरियाणा के अतिथि अध्यापक 24 को मनाएंगे तानाशाही विरोधी
*इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया
डॉ. अंबेडकर के प्रति दशकों तक हुए अपमान को लेकर भाजपा
हुनर पंजाब पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी
भाजपा पंजाब ने विधानसभा चुनावों के लिए राज्य चुनाव समि
मदन लाल जलालपुर की कांग्रेस से निलंबन की कार्रवाई रद्द
कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा सरकारों ने पंजाब की युवा पी
बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53174175

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us