मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का
- रेलवे पुलिस के जवान ने चलती ट्रेन में की महिला और उसकी बेटियों से की मारपीट
- घायल महिला ने लुधियाना पहुंच सिविल अस्पताल में करवाया अपना मेडिकल
- घायल महिला की तरफ से यूपी रेलवे की जीआरपी पर लगाये गए गंभीर आरोप
- वहीं, नजीबाबाद रेलवे पुलिस ने तीन महिलाओं समेत दो युवकों पर दर्ज की एफआईआर
लुधियाना, 23 नवम्बर (देव सहगल) : सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद स्टेशन पर चलती ट्रेन में रेलवे पुलिस की जीआरपी का एक जवान अपनी वर्दी का रौब झाड़ते हुए महिला और उसकी बेटियों से बुरी तरह मारपीट करता दिखाई दे रहा है। जिसमें मारपीट की वजह से महिला का सिर फट गया और वो लहूलुहान हो गई। जिसके बाद उक्त जीआरपी जवान की तरफ से घायल महिला की बेटियों से भी मारपीट करते हुए बदतमीजी करता दिखाई दे रहा है। जिसके बाद उक्त घायल महिला ने लुधियाना पहुंच कर सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल करवाया और जीआरपी में शिकायत देने की बात कही है। आरोप लगाते हुए उक्त महिला ने बताया कि वो छट पूजा के चलते अपनी बेटियों के साथ अपने गांव बिहार के मोतिहारी गई हुई थी। जो जनसाधारण एक्सप्रेस के जनरल कोच में अपनी बेटियों के साथ लुधियाना वापिस आ रही थी। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे रास्ते मे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर जबरदस्ती उतार लिया गया। उसने बताया कि उसका एक बैग ट्रेन में ही छूट गया जिसमें उसके पैसे और सोने के जेवर भी थे।
- नजीबाबाद जीआरपी ने की छह लोगों पर एफआईआर
- आरोपियों की तलाश कर दी गई शुरू
वहीं, दूसरी ओर नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी थाने में मारपीट की वायरल हुई वीडियो के मामले में चार महिलाओं और दो युवकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें खुद को पीड़ित बताने वाली महिला जननायक एक्सप्रेस के कोच में भीड़ होने के बावजूद सीट पर लेटी हुई थी। जिस पर एक अन्य महिला यात्री ने महिला को उठने को का कहा। तो महिला अपनी तीन बेटियों और दो युवकों के साथ मिलकर हल्ला करने लगे। जब अन्य यात्रियों ने ट्रेन के साथ चलने वाली स्कोर्ट पार्टी से सम्पर्क किया। तो महिला और उसके साथियों ने पहले तो गंदी गंदी गालियां निकालनी शुरू की और उसके बाद हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद अपना बचाव करते हुए जीआरपी की स्कोर्ट पार्टी ने उन्हें रोकना चाहा। लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ गया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो प्रस्तुत की गई है। उसके साथ छेड़छाड़ कर मामले को अन्य दिशा देने की कोशिश की गई है। जबकि मामला रूबी और उसकी बेटियों के साथ दो अन्य युवकों की दबंगई का है। जिसमें नजीबाबाद जीआरपी ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।