मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को Ed के समन पर Aap का पलटवार
Nov23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
#
### पार्टी ने कार्रवाई के समय पर उठाए सवाल, भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
**चंडीगढ़।** मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से समन भेजे जाने के मामले में आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इस कार्रवाई के समय को लेकर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम बताया है।
AAP की ओर से जारी प्रतिक्रिया में कहा गया कि 26 नवंबर को मोगा में पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाने के साथ 'खुशहाल पंजाब' के उद्देश्य से एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है। ऐसे में उसी दिन मोगा विधायक को ED का समन भेजा जाना कई सवाल खड़े करता है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। AAP ने इस कार्रवाई को पार्टी के नेताओं को निशाना बनाने और मोगा में होने वाली रैली में बाधा डालने की कथित कोशिश करार दिया।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह ऐसी कार्रवाइयों से डरने वाली नहीं है और अपने राजनीतिक कार्यक्रमों तथा गतिविधियों को जारी रखेगी।
-aamaadmiparty-dramandeepkaurarora-edsummons-punjabpolitics-moganews