गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री कपाल मोचन साहिब में नतमस्तक हुए केवल सिंह ढिल्लों

Nov23,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


हरियाणा सरकार द्वारा संगतों के लिए किए गए प्रबंधों की सराहना, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष तौर पर किया धन्यवाद


चंडीगढ़, 23 नवंबर ( ): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कपाल मोचन साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक सरोवर से पवित्र जल का चूला भी ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होंने गुरु नानक देव जी के चरणों की छोह प्राप्त गुरुद्वारा श्री कपाल मोचन साहिब तथा गुरु गोबिंद सिंह जी के चरणों की छोह प्राप्त गुरुद्वारा पटशाही दसवीं में माथा टेका।
उन्होंने सर्वत्र कल्याण, पंजाब की खुशहाली और समस्त मानवता की चढ़दी कला के लिए अरदास की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में लगाई गई ऐतिहासिक प्रदर्शनी भी देखी और इस पवित्र स्थान से जुड़े इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधकों की ओर से केवल सिंह ढिल्लों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

संगतों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वह स्वयं को बहुत भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें गुरु साहिबान के चरणों की छोह प्राप्त इस पवित्र ऐतिहासिक स्थान पर नतमस्तक होने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा श्री कपाल मोचन साहिब केवल सिख संगतों के लिए ही नहीं, बल्कि हिंदू-सिख भाईचारे, साझा विरासत और आपसी सद्भाव का भी प्रतीक है। यह स्थान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि दशकों से पंजाब के मालवा क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में संगत गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर इस पवित्र स्थान पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचती है। यह धार्मिक परंपरा पंजाब और हरियाणा के बीच साझा सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को भी दर्शाती है।

केवल सिंह ढिल्लों ने गुरुपर्व के अवसर पर संगतों की बड़ी आमद को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि हजारों की संख्या में पहुंच रही संगतों की सुविधा और सुचारू व्यवस्था के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

-kewalsinghdhillon-gurpurabcelebrations-gurdwarakapalmochansahib-gurunanakdevji-haryanapunjabbrotherhood



TOP HEADLINES


कांग्रेस की समूची लीडरशिप और कार्यकर्ता एकजुट होकर उठा
भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बे
अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा, मुख्यमंत्री भी
अमित शाह का बड़ा ऐलान: पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाल
पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर! अकाली दल और भाजपा फिर
ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੂੰ ਈਡੀ ਦੇ ਸੰਮਨ ਸ
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को Ed के समन पर Aap
पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपी
परिवहन विभाग को बस ऑपरेटरों की समस्याओं के शीघ्र समाधा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2
नगर निगम के 167 करोड़ के कूड़ा प्रबंधन ठकें में घोटाला
आप की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का
अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किल
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री कपा
*हवा, पानी और धरती के प्रदूषण से मानव अस्तित्व खतरे मे
हरियाणा के अतिथि अध्यापक 24 को मनाएंगे तानाशाही विरोधी
*इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया
डॉ. अंबेडकर के प्रति दशकों तक हुए अपमान को लेकर भाजपा

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53192984

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us