कांग्रेस की समूची लीडरशिप और कार्यकर्ता एकजुट होकर उठाएंगे पंजाब के लोगों की आवाजः सरदार परगट सिंह

Nov24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh





सरदार परगट सिंह की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस ने शुरू की 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी, प्रदेश चुनाव कमेटी की पहली अहम बैठक संपन्न

सचिन पायलट, चरणजीत सिंह चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा समेत समिति के सभी सदस्यों ने की शिरकत

चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की लामबंदी और जनहित के मुद्दों पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

चंडीगढ़, 24 नवंबर, 2026:

पंजाब में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की समूची लीडरशिप और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंजाब के लोगों के मुद्दों और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठानी होगी। यह विचार पंजाब कांग्रेस भवन, चंडीगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से गठित 42 मेंबरी प्रदेश चुनाव कमेटी की पहली महत्वपूर्ण बैठक में समिति के चेयरमैन एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने रखे। 

बैठक में सरदार परगट सिंह की अध्यक्षता में सभी नेताओं ने पंजाब के लोगों के अधिकारों की रक्षा, प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को प्राथमिकता देने और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। साथ ही चुनावी तैयारियों और रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए आपसी विचार-विमर्श और समन्वय जारी रखने पर जोर दिया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब कांग्रेस प्रभारी श्री सचिन पायलट, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, नेता प्रतिपक्ष सरदार प्रताप सिंह बाजवा सहित प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की लामबंदी, आम लोगों के साथ सीधा संपर्क बढ़ाने, चुनाव प्रचार की रूपरेखा तैयार करने और पंजाब के ज्वलंत जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर सरदार परगट सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा अभी से योजनाबद्ध तरीके से तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके मेहनती कार्यकर्ता, मजबूत संगठनात्मक ढांचा और जनता के साथ उसका गहरा जुड़ाव है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति की यह पहली बैठक आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पार्टी नेतृत्व साझा रणनीति, आपसी तालमेल और संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए काम करेगा।

मीटिंग में सीनियर कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्ठल, सुखजिंदर सिंह रंधावा, मनीष तिवारी, विजय इंदर सिंगला, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, शमशेर सिंह दूलो, अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह गुबाया, डॉ. धर्मबीर गांधी और अन्य सीनियर कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


Congress-Leadership-And-Workers-Will-Unitedly-Raise-The-Voice-Of-Punjab-s-People-Sardar-Pargat-Singh



TOP HEADLINES


कांग्रेस की समूची लीडरशिप और कार्यकर्ता एकजुट होकर उठा
भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बे
अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा, मुख्यमंत्री भी
अमित शाह का बड़ा ऐलान: पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाल
पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर! अकाली दल और भाजपा फिर
ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੂੰ ਈਡੀ ਦੇ ਸੰਮਨ ਸ
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को Ed के समन पर Aap
पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपी
परिवहन विभाग को बस ऑपरेटरों की समस्याओं के शीघ्र समाधा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2
नगर निगम के 167 करोड़ के कूड़ा प्रबंधन ठकें में घोटाला
आप की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का
अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किल
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री कपा
*हवा, पानी और धरती के प्रदूषण से मानव अस्तित्व खतरे मे
हरियाणा के अतिथि अध्यापक 24 को मनाएंगे तानाशाही विरोधी
*इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया
डॉ. अंबेडकर के प्रति दशकों तक हुए अपमान को लेकर भाजपा

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53191319

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us