अमित शाह का बड़ा ऐलान: पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे, अकाली दल की Nda में वापसी
Nov24,2026
| Jagrati Lahar Bureau | New Delhi
**सुखबीर सिंह बादल का एनडीए में स्वागत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर की बातचीत**
: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक में गठबंधन को लेकर सहमति बनी है। अमित शाह ने कहा कि अकाली दल एक बार फिर एनडीए के अभिन्न सहयोगी के रूप में गठबंधन में शामिल हो रहा है।
अमित शाह ने गुरु पर्व के अवसर पर इस घटनाक्रम को एनडीए के लिए खुशी का विषय बताते हुए कहा कि अकाली दल एनडीए का सबसे पुराना सहयोगी रहा है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के सभी नेताओं और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का एनडीए में हृदय से स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए सुखबीर सिंह बादल और पार्टी अध्यक्ष से फोन पर बात की।
अमित शाह ने कहा कि एनडीए का विस्तार हो रहा है और अकाली दल की वापसी गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को गुरु पर्व और देव दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
Amit-Shah-Punjab-Assembly-Elections-2027-Bjp-Akali-Dal-Alliance-Shiromani-Akali-Dal-Sukhbir-Singh-Badal-Nda-Alliance-Narendra-Modi-Punjab-Politics-Bjp-Punjab-Guru-Purab