हरियाणा में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तीन माह से नहीं किया गया भत्ते का भुगतान

Nov4,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


      राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़,4 नवंबर। हरियाणा में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को पिछले 3 महीने से स्पेशलिस्ट अलाउंस नहीं मिल रहा है। डॉक्टरों को हर महीने वेतन के साथ 10,200 रुपए का स्पेशलिस्ट अलाउंस अलग से दिया जाता था, लेकिन ई-सैलरी पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के चलते इसका भुगतान अटक गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि इस समस्या को दूर करने के लिए ट्रेजरी एवं अकाउंट्स विभाग के महानिदेशक की ओर से 3 अगस्त  को पोर्टल अनफ्रीज करने का पत्र भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद भत्ते का भुगतान शुरू नहीं हुआ है।सोनीपत के सरकारी अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी इस संबंध में उच्च अधिकारियों को ई-मेल भेजकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
डॉक्टरों के अनुसार, ई-सैलरी पोर्टल में स्पेशलिस्ट अलाउंस के कॉलम में केवल तीन अंक दर्ज करने की सुविधा आ रही है, जबकि हरियाणा में विशेषज्ञ डॉक्टरों को मिलने वाला भत्ता 10,200 रुपए है। ऐसे में डीडीओ स्तर पर वेतन बिल तैयार करते समय तकनीकी समस्या सामने आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि पोर्टल की इस खामी को दूर नहीं किया गया, जिसके कारण भत्ते का भुगतान रुका हुआ है।
डॉक्टरों ने बताया कि ई-सैलरी पोर्टल में समस्या आने के बाद उच्च अधिकारियों की ओर से इसे फ्रीज कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेजरी एवं अकाउंट्स विभाग, हरियाणा के महानिदेशक ने 3 अगस्त 2026 को पोर्टल अनफ्रीज करने और लंबित भत्ते का भुगतान करने के संबंध में पत्र जारी किया था।
डॉक्टरों के अनुसार, पत्र जारी हुए करीब दो महीने बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
मामले में सोनीपत स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने 15 अक्टूबर को ट्रेजरी एवं अकाउंट्स विभाग के अधिकारियों को ई-मेल भेजकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद नवंबर में अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को भी ई-मेल भेजा गया।डॉक्टरों ने मांग की है कि ई-सैलरी पोर्टल में स्पेशलिस्ट अलाउंस के कॉलम की तकनीकी खामी को ठीक किया जाए, ताकि लंबित भत्ते का भुगतान हो सके।

Haryana-Specialist-Doctors-Specialist-Allowance-Pending-Salary-Allowance-E-salary-Portal-Haryana-Health-Department



TOP HEADLINES


जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर र
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक
ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भगवंत मान सरकार द्
*भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प
देश के सर्वाधिक प्रदूषित 12शहरों में सात शहर हरियाणा क
नीची बिजली की तारें बनीं किसान के लिए मुसीबत, पराली से
राहुल चर्चा के लिए हरियाणा का कोई चौराहा चुन ले : अमित
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1
मलेरकोटला में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती अकाली नेता, पू
पीसीएस परीक्षा परिणामों को लेकर उठे सवालों पर केवल सिं
कर्मचारियों के बकाया डीए का पूरा भुगतान करे पंजाब सरका
परविंदर झोटा के परिवार और पंजाब सरकार के बीच बनी सहमति
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 भारत बड़ी जीत के साथ
कांग्रेस के पास पंजाब के लिए न कोई विज़न या न कोई लीडर
*वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पनबस क
परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारि
*भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के
*केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर आप नेताओं के खिल
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब
: डॉ. कोटनीस एक्यूपंक्चर अस्पताल के 51वें स्थापना दिवस

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52851128

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us