ईडी की 47 घंटे की छापेमारी में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज जब्त हुआ: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा

Nov3,2026 | Vikas Sood | Hoshiarpur


​'विजिलेंस और इनकम टैक्स भी खंगाल चुके हैं सब कुछ; एजेंसियों से डरने वाला नहीं, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा'
​होशियारपुर (विकास सूद):पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के जोधामल रोड स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की करीब 47 घंटे लंबी चली जांच मंगलवार को संपन्न हो गई। कार्रवाई खत्म होने के बाद अरोड़ा ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि इस पूरी मैराथन पूछताछ और तलाशी में जांच एजेंसी को उनके घर से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।​अरोड़ा ने बताया कि ईडी की टीम को न तो कोई नकदी मिली और न ही कोई ऐसा दस्तावेज या सामग्री मिली, जिसे एजेंसी ने जब्त किया हो। अधिकारियों ने जितने भी दस्तावेज मांगे, वे सभी तुरंत उपलब्ध करवा दिए गए।​'पहले भी क्लीन चिट मिल चुकी है'​पूर्व मंत्री ने कहा कि ईडी अधिकारियों को विजिलेंस ब्यूरो और आयकर विभाग (आईटी) की पूर्व जांचों से जुड़े तमाम दस्तावेज और रिपोर्ट भी सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा, "विजिलेंस पहले ही इस मामले की विस्तृत जांच कर चुकी है और आयकर विभाग की जांच में भी कुछ नहीं निकला था। अब ईडी ने भी दो दिन तक मेरे घर की सघन तलाशी ली, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।"
​चुनाव आते ही केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप ।​कार्रवाई के समय पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने इसे पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं, विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता बढ़ा दी जाती है। उनका राजनीतिक ग्राफ गिराने के लिए यह साजिश रची गई है, लेकिन जनता का समर्थन उनके साथ है और वे ऐसी किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।​प्लॉट आवंटन मामले पर स्थिति स्पष्ट की
​औद्योगिक प्लॉट आवंटन से जुड़े आरोपों पर सफाई देते हुए अरोड़ा ने कहा कि जिस समय वे पार्षद बने थे, उस दौरान उनके खिलाफ प्लॉट आवंटन का कोई मामला ही नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पांच साल बाद इस पुराने मामले को दोबारा उछालने का क्या औचित्य है? उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईडी अधिकारियों ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए कोई नया समन या तारीख नहीं दी है; यदि भविष्य में किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता होगी, तो वे पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।​अंत में सुंदर शाम अरोड़ा ने अपने राजनीतिक रुख को दोहराते हुए कहा, "मैं किसी भी जांच एजेंसी के दबाव में झुकने वाला नहीं हूं। मैं कांग्रेसी हूं, कांग्रेसी ही रहूंगा और कांग्रेसी ही मरूंगा।"

Sham-Sunder-Arora-Ed-Raid-Congress-Hoshiarpur



TOP HEADLINES


सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंड
*इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने इनोवेटिव कृषि परि
धनप्रीत कौर ने 1537 पुलिस प्रशिक्षुओं को दी बधाई, ईमान
1984 नरसंहार के पीड़ितों ने राहुल गांधी को दी खुली बहस
*त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटखोरी पर कड़ी नजर: 110 क्
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्म
हरियाणा के अस्पताल दिवाली पर अलर्ट स्थिति में रहेंगे
हरियाणा में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को तीन माह से नहीं किय
युद्ध नशें विरुद्ध अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल टीम ने प
हरियाणा में फिरौती के लिए धमकाने का सिलसिला थमा नहीं,प
ईडी की 47 घंटे की छापेमारी में कुछ नहीं मिला, न कोई दस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का युवाओं को दिवाली का तोहफ
भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों
गुरदासपुर में भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हट
अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर
अपनी नाकामी छिपाने के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर
*भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के त
खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत राज्य स्तरीय घुड़सवा
आप पंजाब एससी विंग ने दलितों और सिखों पर अत्याचार को
*वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52826786

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us