अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

Nov25,2026 | Rahul Soni | Chandigarh/amritsar



— गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे: डीजीपी गौरव यादव

— इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार अलग-अलग अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान नौ अवैध पिस्तौलों, 1.313 किलोग्राम हेरोइन और 60,000 रुपये की ड्रग मनी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन लाल (42) निवासी गांव चीचा, अमृतसर; मनजीत सिंह उर्फ बीटा (33) निवासी गांव हेर, अमृतसर; जसबीर सिंह उर्फ बॉबी (24) और गुरलाल सिंह (26), दोनों निवासी अटारी, अमृतसर; शुभम भंडारी (32) निवासी ग्वाल वाली, अमृतसर; गुरभेज सिंह उर्फ भेजा (33) निवासी राजासांसी, अमृतसर तथा पवनदीप सिंह उर्फ साहिल (18) निवासी गांव नौशहरा ढल्ला, तरनतारन के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियारों में तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक 9 एमएम पीएक्स5 स्टॉर्म, चार .30 बोर और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 13 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर आपराधिक तत्वों को आगे आपूर्ति करने के लिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाते थे। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने तथा अवैध हथियारों और नशा तस्करी के व्यापक नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से मामले की आगे-पीछे की कड़ियों की गहन जांच की जा रही है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोशन लाल को 1.313 किलोग्राम हेरोइन और 60,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि दूसरे ऑपरेशन में थाना छेहरटा की पुलिस टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह उर्फ बीटा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसी तरह तीसरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने जसबीर सिंह उर्फ बॉबी, गुरलाल सिंह और शुभम भंडारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए।

सीपी ने बताया कि चौथे ऑपरेशन में थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरभेज सिंह उर्फ भेजा और पवनदीप सिंह उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन मामले थाना छेहरटा में दर्ज हैं। पहला मामला एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21-बी, 21-सी, 27-ए और 29 के तहत एफआईआर नंबर 282, दिनांक 12.11.2026 है। दूसरा मामला आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 289, दिनांक 16.11.2026 तथा तीसरा मामला भी आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 291, दिनांक 18.11.2026 के तहत दर्ज किया गया है। चौथा मामला थाना रणजीत एवेन्यू में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 173, दिनांक 20.11.2026 को दर्ज किया गया है।

Seven-Held-With-9-Pistols-1-3kg-Heroin-60k-Drug-Money-In-Amritsar



TOP HEADLINES


पटियाला स्थित माता काली मंदिर तैयार, 13 दिसंबर को होगा
नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने श्री दरबार
मोगा महारैली ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, स्पीकर कुलतार सिंह
खुशहाल पंजाब मोगा रैली में 2 लाख लोगों का रिकॉर्ड जनसै
हरियाणा कांग्रेस ने निकाला संविधान रक्षा मार्च मार्च क
पंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने क
तरुण चुग के भतीजे आकाश एवं रिधिमा के शुभ विवाह समारोह
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में इलेक्ट्रिक होप ऑन हॉप ऑफ बस
गुरुधामों के दर्शन के लिए गए तीन सिख श्रद्धालुओं के गा
संविधान दिवस पर फिल्लौर में बसपा की विशाल रैली, 2027 क
रोहतक में भीषण गैंगवार: ढाबे पर खाना खा रहे चार युवकों
चंडीगढ़ में 19 वर्षीय छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे मे
अगली अकाली-भाजपा सरकार उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट
संविधान सत्ता से कहीं बड़ा है, आज देश को संविधान बचाने
पिता की मौत के मामले में बेटे पर गंभीर शक, मोगा में गो
**संजय तलवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला संविधा
*खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉक
युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत राजपुरा में एक मेडि
आप हुई 14 साल की, हमें राजनीति बदल नहीं पाई, हमने राजन
*इनोसेंट हार्ट्स में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53230199

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us