नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने श्री दरबार साहिब व श्री दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की
Nov26,2026
| Kumar Soni | Amritsar
अमृतसर,26 नवंबर ( कुमार सोनी ) अमृतसर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कार्यभार संभालने के बाद आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके उपरांत उन्होंने श्री दुर्ग्याणा मंदिर में भी माथा टेका और सरबत के भले, शहर में अमन-शांति, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता विश्वभर में अद्वितीय है। इस पवित्र शहर की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने समस्त शहरवासियों की चढ़दी कला, सुख-शांति और सर्वत्र के भले की कामना की। श्री दुर्गियाना मंदिर की अध्यक्ष प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने सिरोपा व धार्मिक पुस्तकों का सैट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ राकेश शर्मा,राजेश बांटू इत्यादि उपस्थित थे।
-kuldeepsinghchahal-policecommissioner-sridarbarsahib-durgianatemple-amritsarnews-punjabpolice-punjabnews-jagratilahar-amritsar