हरियाणा में बिजली अभियंता और एस डी ओ गृह जिले में नियुक्ति न देने के फैसले के विरोध में आए
Nov27,2026
| Rajender Singh Jadon | Chandigarh
राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,27नवंबर।हरियाणा सरकार ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और एस डी ओ की नियुक्ति उनके गृह जिले में न करने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी रोध व्यक्त कर रहे है।सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और एसडीओ की तैनाती उनके गृह जिलों में नहीं करने का फैसला लिया है। यह आदेश तीनों सरकारी बिजली निगमों-उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम , दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में लागू किया गया है।
सरकार के इस फैसले पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एकजुट नजर आ रहे हैं। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आदेश पर आपत्ति जताते हुए सरकार को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने ऑनलाइन स्थानांतरण नीति की समीक्षा कर उसमें उचित संशोधन करने की मांग की है। इससे पहले निजी बिजली कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के प्रस्ताव का बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने कड़ा विरोध किया था। विरोध के चलते सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। फिलहाल यह मामला संबंधित प्राधिकरण के पास सुनवाई के लिए लंबित है। अब तैनाती से जुड़े नए फैसले के बाद सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच फिर खींचतान की स्थिति बनती दिख रही है।
पूरे मामले को लेकर हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीईए) ने बैठक बुलाई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता और एसडीओ की गृह जिले में तैनाती नहीं करने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताते हुए पत्र लिखा है। इसमें डीएचबीवीएन, यूएचबीवीएन और एचवीपीएनएल की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति की समीक्षा कर उचित संशोधन करने की मांग की गई है।
सरकार को भेजे गए पत्र में एसोसिएशन ने बताया है कि राज्य सरकार ने 1989, 1991, 2020 और 2026 में समय-समय पर राजपत्रित अधिकारियों के गृह जिले में तबादलों को लेकर निर्देश जारी किए थे। एसोसिएशन ने इन्हीं निर्देशों के संदर्भ में मौजूदा नीति की समीक्षा की मांग उठाई है।
-haryananews-haryanapowerdepartment-powerengineers-transferpolicy-chandigarhnews