*कमलजीत कड़वल की अगुवाई में वार्ड नंबर 44 में तीसरे दिन ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा को मिला भरपूर समर्थन*
Nov27,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
*नशा खत्म करने के दावे करने वाली ‘आप’ सरकार की कार्यप्रणाली से पंजाब के लोग निराश: कड़वल*
पंजाब से नशे के खात्मे और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से विधानसभा हलका आत्म नगर से कांग्रेस इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल द्वारा शुरू की गई ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा के तीसरे दिन आज वार्ड नंबर 44 के भगवान चौक से यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जबकि क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस मौके पर कमलजीत सिंह कड़वल ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह अभियान अब लोगों का अभियान बनता जा रहा है। आत्म नगर हलके के लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन ने साबित कर दिया है कि पंजाबवासी नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं।
राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कड़वल ने कहा कि नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार की असलियत पंजाब के लोगों से छिपी नहीं है। केवल बयानबाजी, वादों और झूठे आश्वासनों से नशे का खात्मा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे के इस दानव से मुक्त कराने के लिए सरकार को जवाबदेह बनाना और झूठे वादे करने वाली ‘आप’ सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है।
कड़वल ने आत्म नगर हलके के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्यार, सहयोग और समर्थन से ही यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर हलका दक्षिणी से कांग्रेस इंचार्ज ईश्वरजोत सिंह चीमा, पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी, सनी दुर्गा, हैप्पी गिल, रणदीप कौर टोहड़ा, नरेश शर्मा, परमिंदर सिंह रिंकू, सरबजीत सिंह कोछड़, जसविंदर सिंह राजा, लखविंदर सिंह लाली, गगनदीप शर्मा, बॉबी चोपड़ा, अमित भोला, सुभाष कुमार, सोनू चोपड़ा, नयन चोपड़ा और दीपिश चोपड़ा आदि उपस्थित थे।
-kamaljitsinghkarwal-jawanisambhalyatra-ludhiananews-drugawareness-punjabcongress