कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने संविधान की आत्मा और बाबा साहेब आंबेडकर के सामाजिक न्याय को कुचलने का काम किया : तरुण चुग

Nov27,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


नेहरू ने काका कालेलकर रिपोर्ट रोकी, इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को दबाया और राजीव गांधी ने पिछड़ों के आरक्षण का संसद में विरोध किया : तरुण चुग


भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने आज नई दिल्ली के एनडीएमसी सभागार, कनॉट प्लेस में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा आयोजित संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की सामाजिक न्याय की मूल भावना को दशकों तक दबाने का आरोप लगाया।

चुग ने कहा कि संविधान निर्माता पूज्य बाबा साहेब आंबेडकर की मूल सोच थी कि देश के प्रत्येक गरीब और वंचित व्यक्ति तक तरक्की पहुंचे तथा हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में बराबर का भागीदार बने। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने बाबा साहेब की इस सोच को आगे बढ़ाने के बजाय उसे दबाने और कुचलने का काम किया। आज राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन देश उनसे जानना चाहता है कि उनके परिवार ने बाबा साहेब के विचारों और सामाजिक न्याय के प्रयासों के साथ कैसा व्यवहार किया।

उन्होंने सवाल उठाया कि 1950 के दशक में काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने क्यों स्वीकार नहीं किया? उस रिपोर्ट में पिछड़े और वंचित वर्गों को अधिकार और अवसर देने की सिफारिशें थीं। इसी प्रकार मंडल आयोग की सिफारिशों को इंदिरा गांधी के शासनकाल में लागू क्यों नहीं किया गया? देश यह भी जानना चाहता है कि जब पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने का विषय संसद में आया, तब राजीव गांधी ने उसके विरोध में इतना लंबा भाषण क्यों दिया?

चुग ने कहा कि 1975 में देश पर आपातकाल थोपना भारतीय लोकतंत्र और संविधान के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया, विपक्षी नेताओं को जेलों में डाल दिया और न्यायपालिका को खुली चुनौती दी। कांग्रेस का यह इतिहास बताता है कि संविधान और लोकतंत्र के प्रति उसका वास्तविक दृष्टिकोण क्या रहा है।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से गठबंधन सरकार बनी, तब बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों को अधिकार देने के विचार को आगे बढ़ाने की दिशा में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद में इसका विरोध किया। यह कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट करता है।

तरुण चुग ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस की सोच भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सामाजिक वास्तविकताओं से अधिक पश्चिमी विचारों से प्रभावित रही। उसे वेस्ट इज बेस्ट की मानसिकता ने जकड़े रखा। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संविधान के महत्व पर बोलते हुए चुग ने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनी प्रावधानों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों की सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिंब है। संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और गुरु गोबिंद सिंह जी सहित भारत की महान सांस्कृतिक विरासत को स्थान दिया गया है। यह हमारे संविधान की भारतीय जड़ों और राष्ट्रीय चेतना को दर्शाता है।

उन्होंने भगवान बुद्ध के करुणा, समानता, मानवता और बंधुत्व के संदेश को संविधान की मूल भावना से जोड़ते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन का अवसर देना ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है। बाबा साहेब आंबेडकर का सपना था कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो।

उन्होंने कहा कि संविधान का वास्तविक सम्मान केवल उसकी प्रति हाथ में लेकर घूमने से नहीं, बल्कि उसके मूल्यों को जीवन में अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और विकास पहुंचाने से होगा। हमें बाबा साहेब के विचारों, भगवान बुद्ध के संदेश और संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए 2047 तक विकसित, समरस और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

-harpalsinghcheema-punjabgovernment-employeewelfare-employeeunions-punjabnews



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार की सोलर एनर्जी पहल से किसानों की आय बढ
पटियाला नगर निगम चुनावों में 43 प्रतिशत और बाघा पुराना
प्रताप सिंह बाजवा जिन 32 विधायक के संपर्क में होने का
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अमेरिका से जुड़े नशा एवं हथिय
*श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: मान
650th Prakash Purab Celebrations Of Shri Guru Ravidass
लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह आईपीएस ने संभ
हरियाणा में फिर छलनी हुआ नायब सैनी और भाजपा का दावा फ
केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा के प्रदेश मोर्चों के
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री
पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्
खन्ना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी पहल, 14 युवाओं को काउ
सुखबीर सिंह बादल के निवास पर जुटे अकाली-भाजपा नेता, ग
*बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करके ही दम लेंगे : संत
*कमलजीत कड़वल की अगुवाई में वार्ड नंबर 44 में तीसरे दि
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौश
लुधियाना में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या, अप
हरियाणा की 22 सरकारी यूनिवर्सिटियों पर 16,052 करोड़ रु
आम आदमी पार्टी प्रमुख राष्ट्रीय कन्वीनर अरविन्द्र केजर
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइय

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53267159

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us