राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 9नवंबर। पटाखे फोड़ने की समय सीमा तय करने के बाद भी दिवाली की रात हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। प्रदेश के 15 शहरों की हवा जहरीली हो गई। इन शहरों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
दिवाली की रात 12 से 2 बजे के बीच प्रदेश के 23 शहरों में से 15 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 तक पहुंच गया। इन शहरों में प्रदूषण का स्तर वायु गुणवत्ता सूचकांक मापने की अधिकतम सीमा तक पहुंच गया। इसके साथ ही ये शहर गंभीर श्रेणी में आ गए। दिवाली की रात से पहले जारी आंकड़ों से तुलना करें तो प्रदूषण की स्थिति में भारी गिरावट दर्ज की गई। पहले किसी भी शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 तक नहीं पहुंचा था, जबकि दिवाली की रात 15 शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 तक पहुंच गया।बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत प्रदेश के कई शहरों की हवा बेहद जहरीली हो गई।
तुलनात्मक आंकड़ों में कुरुक्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 से बढ़कर 500 पर पहुंच गया। यहां 321 अंकों की बढ़ोतरी हुई। करनाल में 200 से बढ़कर 500 (300 अंक), अंबाला में 226 से 500 (274 अंक) और पानीपत में 228 से 500 (272) अंक हो गया। सोनीपत में 244 से बढ़कर 500, धारूहेड़ा में 266 से 500 और गुरुग्राम में 288 से 500 वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचना बताता है कि आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का असर केवल दिल्ली से सटे शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रदेश के अंदरूनी शहर भी इसकी चपेट में आए।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वर्गीकरण में 401 से 500 तक का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में आता है। इस स्तर पर स्वस्थ लोगों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है, जबकि पहले से बीमार लोगों के लिए स्थिति और गंभीर हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक वायु प्रदूषण से बीमारियों का खतरा है। सांस लेने में कठिनाई होती है, छाती में दबाव महसूस होता है और खांसी भी आती है। ऐसा तब होता है जब व्यक्ति की श्वसन नली में रुकावट आने लगती है। यह रुकावट एलर्जी (हवा या प्रदूषण) और कफ से आती है। कई रोगियों में यह भी देखा गया है कि सांस लेने की नली में सूजन भी आ जाती है।स्मॉल सेल लंग कैंसर प्रदूषण और धूम्रपान से होने वाला कैंसर है। इसका पता तब चलता है जब शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैल चुका होता है। साथ ही, नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर तीन तरह के होते हैं। एडेनोकार्सिनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और लार्ज सेल कार्सिनोमा। वायु प्रदूषण से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जहरीली हवा के पी एम 2.5 के बारीक कण खून में चले जाते हैं। इससे धमनियों में सूजन आ जाती हैं। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होती है। यह नाक, गले और फेफड़ों को संक्रमित करता है, जो सांस लेने में मदद करने वाले अंग हैं। बच्चों को इस बीमारी का खतरा अधिक होता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चे इस बीमारी से सबसे ज्यादा मरते हैं।
क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) एक सांस संबंधी बीमारी है जिसमें मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है। यह बहुत खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक सबसे