*जबरन रूसी सेना में भर्ती किए जाने के बाद यूक्रेन पहुँचा पंजाबी नौजवान*

Nov27,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Sultanpur Lodhi (kapurthala



*परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल से मांगी मदद*

*मारपीट कर जबरन रूसी सेना में भर्ती करने के परिवार ने लगाए आरोप*

*जंगलों में तीन-चार दिन भूखे-प्यासे भटककर बचाई जान और पहुँचा यूक्रेन*

*संत सीचेवाल ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर नौजवान की सुरक्षित वतन वापसी के लिए तुरंत दखल देने की अपील की*

*पत्नी, दो छोटे बच्चे और चार बहनें उसकी वापसी की देख रहे हैं राह*

सुल्तानपुर लोधी, 27 नवंबर:

विदेशों में रोजगार की तलाश में जाने वाले पंजाबी नौजवानों के साथ हो रही धोखाधड़ी और उन्हें युद्ध की आग में झोंकने के मामले लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक और दर्दनाक मामला पंजाब के जिला जालंधर के रहने वाले नौजवान गुरप्रीत सिंह रंधावा का सामने आया है, जो ड्राइविंग का काम करने और अपने परिवार का भविष्य संवारने की उम्मीद लेकर रूस गया था, लेकिन वहां कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करके उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। अपनी जान बचाने के लिए जंगलों में कई दिन भूखे-प्यासे भटकने के बाद वह किसी तरह यूक्रेन पहुंचने में सफल हो गया, लेकिन अब वहां फंसा हुआ है।

इस संबंध में पीड़ित परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात कर गुरप्रीत सिंह रंधावा की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। संत सीचेवाल ने तुरंत विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल दखल देने और नौजवान को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।

गुरप्रीत सिंह की बहन जसविंदर कौर ने बताया कि वह अगस्त 2026 के दौरान ड्राइविंग का काम करने और बेहतर भविष्य की उम्मीद में रूस गया था। लेकिन वहां पहुंचते ही उसका पुराना पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज कथित तौर पर छीन लिए गए तथा उसे रूस का नया पासपोर्ट दे दिया गया। इसके साथ ही उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, जिसके कारण परिवार से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया।

कई सप्ताह तक अपने बेटे की कोई खबर न मिलने के कारण परिवार बेहद परेशान रहा। इसी दौरान 11 अक्टूबर को अचानक गुरप्रीत सिंह की परिवार के साथ फोन पर बात हुई। उसने परिवार को बताया कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए परिवार को अपनी बेहद दयनीय परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी। गुरप्रीत ने परिवार को यह भी बताया कि वह किसी न किसी तरह वहां से भागने की कोशिश करेगा, चाहे आगे जो भी हो।

परिवार के अनुसार, इसके बाद गुरप्रीत किसी तरह रूसी सेना के कब्जे वाले क्षेत्र से निकलकर यूक्रेन पहुंचने में सफल हो गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसका दोबारा संपर्क टूट गया। बाद में परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उसका एक वीडियो मिला, जिसमें वह एक यूट्यूबर के साथ पॉडकास्ट के दौरान अपनी आपबीती सुनाता दिखाई दिया। इस वीडियो में गुरप्रीत ने बताया कि किस तरह उसने अपनी जान बचाने के लिए तीन-चार दिन जंगलों में भूखे-प्यासे भटकते हुए गुजारे और बेहद कठिन परिस्थितियों में यूक्रेन पहुंचा।

गुरप्रीत सिंह के परिवार में उसकी पत्नी, दो छोटे बच्चे और चार बहनें हैं। आज उसके बच्चे अपने पिता की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पत्नी और बहनें हर पल उसकी सलामती के लिए अरदास कर रही हैं। परिवार हर समय डर के माहौल में जी रहा है और गुरप्रीत की भारत वापसी के लिए मदद की गुहार लगा रहा है।

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार और सुनहरे भविष्य के सपने लेकर विदेश जाने वाले पंजाबी नौजवानों को इस तरह युद्ध की आग में झोंकना बेहद दुखद है। उन्होंने पंजाब के नौजवानों से अपील की कि विदेश जाने की जल्दबाजी और अधिक कमाई के लालच में किसी भी अनजान एजेंट या फर्जी कंपनी के झांसे में न आएं।

-gurpreetsinghrandhawa-santseechewal-punjabiyouth-russiaukrainewar-safereturntoindia



TOP HEADLINES


पटियाला नगर निगम चुनावों में 43 प्रतिशत और बाघा पुराना
प्रताप सिंह बाजवा जिन 32 विधायक के संपर्क में होने का
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अमेरिका से जुड़े नशा एवं हथिय
*श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: मान
650th Prakash Purab Celebrations Of Shri Guru Ravidass
लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह आईपीएस ने संभ
हरियाणा में फिर छलनी हुआ नायब सैनी और भाजपा का दावा फ
केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा के प्रदेश मोर्चों के
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री
पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्
खन्ना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी पहल, 14 युवाओं को काउ
सुखबीर सिंह बादल के निवास पर जुटे अकाली-भाजपा नेता, ग
*बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करके ही दम लेंगे : संत
*कमलजीत कड़वल की अगुवाई में वार्ड नंबर 44 में तीसरे दि
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौश
लुधियाना में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या, अप
हरियाणा की 22 सरकारी यूनिवर्सिटियों पर 16,052 करोड़ रु
आम आदमी पार्टी प्रमुख राष्ट्रीय कन्वीनर अरविन्द्र केजर
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइय
इंसाफ मार्च में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, हर कांग्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53264683

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us