भगवंत मान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार; पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मात्र एक वर्ष में दिए जाएंगे 56,183 कंप्यूटर

Nov9,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


• 40,003 कंप्यूटर इस वर्ष की शुरुआत में ही उपलब्ध करवाए गए, पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 1 दिसंबर तक 16,180 और कंप्यूटर दिए जाएंगे, जिससे कंप्यूटरों की कुल संख्या 56,183 हो जाएगी

• हर बच्चा, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कोई भी हो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक तक पहुंच का हकदार है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

• पंजाब भर के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बच्चे को बेहतर भविष्य के लिए संसाधन और अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

• 'पंजाब शिक्षा क्रांति' न केवल स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बदल रही है, बल्कि प्रत्येक बच्चे के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोल रही है: हरजोत सिंह बैंस

• इस वर्ष की शुरुआत में कक्षाओं को डिजिटल बनाने के लिए 8,268 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल भी उपलब्ध करवाए गए

• भगवंत मान सरकार 'शिक्षा क्रांति' के तहत दिसंबर तक 2,004 और सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में डिजिटल बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी दिशा में इस वर्ष की शुरुआत में लगभग 396 करोड़ रुपये के निवेश से 40,003 डेस्कटॉप कंप्यूटर उपलब्ध करवाए गए। अब इस पहल के दूसरे चरण का विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 16,180 और डेस्कटॉप कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे कंप्यूटरों की कुल संख्या बढ़कर 56,183 हो जाएगी। दूसरे चरण के तहत कंप्यूटरों की आपूर्ति और स्थापना की प्रक्रिया 2 नवंबर से 1 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है। 'शिक्षा क्रांति' के तहत 2,004 और सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि इस वर्ष की शुरुआत में कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की सुविधा प्राप्त करने वाले स्कूलों की संख्या 5,064 तक पहुंच चुकी है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हर बच्चा, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कोई भी हो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उससे जुड़े अवसरों तक पहुंच का हकदार है। पंजाब शिक्षा क्रांति के माध्यम से हम सरकारी स्कूलों में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं और कक्षाओं को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है कि पंजाब के प्रत्येक बच्चे के पास बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन, आत्मविश्वास और समान अवसर होने चाहिए।"

इस दौरान शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, "पंजाब शिक्षा क्रांति न केवल हमारे स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बदल रही है, बल्कि उनमें पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोल रही है। पहले चरण में इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल उपलब्ध करवाए गए हैं और अगले चरण में डेस्कटॉप कंप्यूटर उपलब्ध करवाकर हम प्रदेश भर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को तकनीक के और करीब ला रहे हैं। हमारा लक्ष्य कक्षाओं को अधिक रोचक बनाना, शिक्षा को अधिक सार्थक बनाना और सरकारी स्कूलों को ऐसा नया स्वरूप देना है, जिस पर प्रत्येक पंजाबी को गर्व हो।"

इसी वर्ष 8,268 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल उपलब्ध करवाकर कक्षाओं में डिजिटल शिक्षा सुनिश्चित की गई

कंप्यूटर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पहले चरण के तहत 3,694 सरकारी स्कूलों में 8,268 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल (आईएफपीज़) उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे प्रदेश भर की कक्षाओं में तकनीक आधारित शिक्षण उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। यह डिजिटल बुनियादी ढांचा शिक्षकों को दैनिक शिक्षण कार्य में मल्टीमीडिया संसाधनों, डिजिटल सामग्री और वास्तविक समय के प्रदर्शन को शामिल करने में मददगार साबित होगा। इससे कक्षाओं में पढ़ाई की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, रोचक और ज्ञानवर्धक बनाई जा सकेगी।

पंजाब शिक्षा क्रांति ने समान पहुंच और भविष्य के अनुरूप शिक्षा पर जोर देते हुए सरकारी स्कूलों को डिजिटल शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने में निभाई
 महत्वपूर्ण भूमिका

यह पहल 'पंजाब शिक्षा क्रांति' के तहत किए जा रहे व्यापक सुधारों का हिस्सा है। इन सुधारों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने, स्कूलों के ढांचे को उन्नत बनाने और शैक्षणिक परिणामों में सुधार लाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में डिजिटल शिक्षा तक समान पहुंच, उपकरणों की सुरक्षित स्थापना के निर्धारित मानकों, पारदर्शी निगरानी और जवाबदेही पर भी जोर दिया गया है, ताकि सार्वजनिक संसाधनों का उचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

इस विस्तार के माध्यम से भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को तकनीक आधारित कक्षाओं में परिवर्तित कर रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल से सुसज्जित करने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक उनकी पहुंच बढ़ाई जा रही है। उच्च शिक्षा, रोजगार और तेजी से विकसित हो रही तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए ये कौशल अत्यंत आवश्यक हैं।

-punjabeducationrevolution-bhagwantmanngovernment-digitaleducation-punjabgovernmentschools-harjotsinghbains



TOP HEADLINES


पटियाला नगर निगम चुनावों में 43 प्रतिशत और बाघा पुराना
प्रताप सिंह बाजवा जिन 32 विधायक के संपर्क में होने का
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अमेरिका से जुड़े नशा एवं हथिय
*श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: मान
650th Prakash Purab Celebrations Of Shri Guru Ravidass
लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह आईपीएस ने संभ
हरियाणा में फिर छलनी हुआ नायब सैनी और भाजपा का दावा फ
केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा के प्रदेश मोर्चों के
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री
पंजाब के दो सपूत भारतीय नौसेना में अधिकारी बने; सशस्त्
खन्ना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी पहल, 14 युवाओं को काउ
सुखबीर सिंह बादल के निवास पर जुटे अकाली-भाजपा नेता, ग
*बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त करके ही दम लेंगे : संत
*कमलजीत कड़वल की अगुवाई में वार्ड नंबर 44 में तीसरे दि
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की सभी 520 गौश
लुधियाना में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या, अप
हरियाणा की 22 सरकारी यूनिवर्सिटियों पर 16,052 करोड़ रु
आम आदमी पार्टी प्रमुख राष्ट्रीय कन्वीनर अरविन्द्र केजर
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की सभी शहरी स्थानीय इकाइय
इंसाफ मार्च में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, हर कांग्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53264681

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us