*भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री हरपाल सिंह चीमा*
*कर्मचारी कल्याण हमारी प्राथमिकता, भगवंत मान सरकार यूनियनों की सभी वाजिब मांगें जल्द पूरी करेगी: मंत्री हरपाल सिंह चीमा*
*मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई वाली कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा विस्तृत विचार-विमर्श और लंबित मांगों की समीक्षा*
चंडीगढ़, 27 नवंबर 2026:
कर्मचारी मामलों के समाधान के लिए बनाई गई कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ लगातार रचनात्मक बैठकें कीं।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रत्येक संगठन के प्रतिनिधिमंडल के नेताओं द्वारा पेश की गई चिंताओं, शिकायतों और सुझावों को बड़े ध्यान और विस्तार से सुना। संबंधित मामलों पर गहन विचार-विमर्श करने के उपरांत, मंत्री ने प्रतिनिधियों को उनकी लंबित मांगों की मौजूदा प्रशासनिक और वित्तीय स्थिति से अवगत कराया।
कर्मचारी वर्ग के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी वाजिब मांगें जल्द ही पूरी की जाएंगी।
दिन भर चले इस विचार-विमर्श के दौरान वित्त मंत्री ने बेरोजगार लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब, डेमोक्रेटिक मिड-डे मील कुक फ्रंट पंजाब, गवर्नमेंट ड्रग डी-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन एंप्लॉयीज यूनियन पंजाब, आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन पंजाब, जॉइंट एक्शन कमेटी एससी/बीसी (कर्मचारी, सामाजिक, धार्मिक) संगठन पंजाब, और पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड एंप्लॉयीज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स एंड लेबर यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
बैठकों के दौरान बेरोजगार लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब के सहायक प्रदेश संयोजक भूपिंदर सिंह, डेमोक्रेटिक मिड-डे मील कुक फ्रंट पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर कौर लोपो, गवर्नमेंट ड्रग डी-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन एंप्लॉयीज यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह, आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह औलख, जॉइंट एक्शन कमेटी एससी/बीसी (कर्मचारी, सामाजिक, धार्मिक) संगठन पंजाब के कोऑर्डिनेटर चेयरमैन जसबीर सिंह पाल और पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड एंप्लॉयीज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स एंड लेबर यूनियन की ओर से शेर सिंह ने अपने-अपने संगठनों के मुद्दे और मांगें रखीं।
-harpalsinghcheema-punjabgovernment-employeewelfare-employeeunions-punjabnews
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)