मंडी गोबिंदगढ़ के गोदाम में जोरदार धमाका, मालिक की मौत; चार मजदूर झुलसे
Nov6,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Mandi Gobidgarh
मंडी गोबिंदगढ़ के एक गोदाम में टैंकर की कटाई के दौरान जोरदार धमाका हो गया। हादसे में गोदाम मालिक की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर झुलसकर घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर में गैस कटर से कटाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ और गोदाम में आग लग गई।
घायलों की पहचान बृजेश, दशरथ यादव, पूनम देवी और इंद्र कुमार के रूप में हुई है। सभी को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को चंडीगढ़ और पटियाला रेफर किया गया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे ने पुराने टैंकरों की कटाई के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर टैंकर में धमाका किन परिस्थितियों में हुआ और क्या काम शुरू करने से पहले गैस की जांच की गई थी? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।
Mandi-Gobindgarh-Factory-Blast-Warehouse-Fire-Industrial-Accident-Punjab-News