पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी की इंस्पेक्टर/इंचार्ज दविंदर कौर को 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को लख्खी कॉलोनी, बरनाला के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी मनप्रीत सिंह, मैनेजर पनग्रेन और दविंदर कौर, इंस्पेक्टर/इंचार्ज बरनाला मंडी ने उसके चावल शेलर की क्षमता के अनुसार धान का आवंटन बढ़ाने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था।
रिश्वत देने के लिए सहमत न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
Vigilance-Bureau-Arrests-Manager-Inspector-Of-Pungrain-For-Demanding-Bribe-Of-Rs-50-000
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)