*पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी*

Oct21,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


*• सबसे अधिक खरीदी गईं पांच मशीनों में मल्चर, एमबी प्लाऊ, जीरो टिल ड्रिल और बेलिंग मशीन शामिल*

*• मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों से पराली जलाने की घटनाओं में 90 प्रतिशत की गिरावट आई : खुड्डियां*

*• कृषि मंत्री ने फसल अवशेषों के प्रभावी प्रबंधन में ऐतिहासिक बदलाव का श्रेय व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत तथा सीएचसी, एफपीओ और पंचायतों को 80 प्रतिशत सब्सिडी देने को दिया*


पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज कहा कि राज्य में पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए किसानों ने इस सीजन में फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) की 21,019 मशीनें खरीदी हैं। इस प्रगतिशील पहल के तहत सुपर सीडर मशीन किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि इन मशीनों पर 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक दी जा रही सब्सिडी इस बात का प्रमाण है कि किसान पराली जलाने के बजाय उसका टिकाऊ कृषि के लिए उपयोग करने की दिशा में सकारात्मक बदलाव अपना रहे हैं।

किसानों द्वारा सबसे अधिक खरीदी गईं पांच मशीनों के बारे में जानकारी देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनकर उभरी है, जिसकी 14,274 यूनिटें खरीदी गई हैं। उन्होंने बताया कि सुपर सीडर के बाद मल्चर की 1,721 यूनिटों और हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ की 1,346 यूनिटों के साथ ये क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे लोकप्रिय विकल्प रहे। जीरो टिल ड्रिल और बेलिंग मशीन की क्रमशः 1,123 और 927 यूनिटें खरीदी गईं, जिससे ये पांच सबसे अधिक खरीदी गई मशीनों में शामिल रहीं। इसके अलावा स्ट्रॉ रेक सहित अन्य उपकरणों के प्रति भी किसानों में अच्छा उत्साह देखने को मिला। स्ट्रॉ रेकस की 874 यूनिटें खरीदी गईं।

इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय राज्य सरकार की मजबूत सब्सिडी योजना को देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सीआरएम मशीनों की खरीद के लिए व्यक्तिगत किसानों को 50 प्रतिशत तथा कस्टम हायरिंग सेंटरों (सीएचसी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), सहकारी समितियों और पंचायतों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए 576 करोड़ रुपये की मजबूत कार्ययोजना के सहयोग से किए गए इन ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में 90 प्रतिशत की गिरावट आई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में पराली जलाने के 49,922 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2025 में इनकी संख्या घटकर केवल 5,114 रह गई। इससे पंजाब को अपनी फसल अवशेष प्रबंधन रणनीति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

उन्होंने कहा, "महत्वपूर्ण सब्सिडी और सक्रिय जागरूकता अभियानों ने हमारे किसानों को फसल अवशेषों को बोझ के बजाय एक लाभकारी संसाधन के रूप में पहचानने के लिए प्रेरित किया है।"

कृषि मंत्री ने कहा कि सुपर सीडर और जीरो टिल ड्रिल जैसी मशीनें किसानों को फसल अवशेषों के बीच सीधे गेहूं की बुवाई करने में सक्षम बनाती हैं। इससे समय की बचत होती है और मिट्टी में नमी बनी रहती है। वहीं, बेलर और रेक मशीनें पराली के खेतों से बाहर उपयोग यानी एक्स-सीटू प्रबंधन को बढ़ावा देती हैं, जिससे पराली का इस्तेमाल बिजली उत्पादन और पशुओं के चारे के लिए किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की अन्नदाताओं के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि राज्य सरकार अपने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

स. खुड्डियां ने किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों का अधिक से अधिक उपयोग करने और पराली जलाने की प्रवृत्ति को छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने में प्रत्येक किसान का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
---------

Punjab-Stubble-Management-Crm-Machines-Super-Seeder-Gurmeet-Singh-Khudian-Crop-Residue-Management



TOP HEADLINES


* भगवंत सिंह मान लगातार दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री
पंजाब में 7 वरिष्ठ Ips अधिकारियों के तबादले, कई को प्र
लुधियाना वासियों को पुलिस का दीपावली तोहफा : Ceir पोर्
पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते
सत्ता की सीढ़ियां चढ़ाने वाले कार्यकर्ताओं का भाजपा ने
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दीपावली औ
*इनोसेंट हार्ट्स में Leap अवॉर्ड्स 2026 के अंतर्गत शैक
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप
*पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी
पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 ला
*अमृतसर में 36 किलो हेरोइन बरामद; नाबालिग सहित चार काब
प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और बेटे हरिंदरपाल सिंह की
एक्यूपंक्चर चिकित्सा गरीबों के लिए वरदान, पंजाब सरकार
रेड में कुछ नहीं मिलने पर ईडी स्टाफ आप विधायक के घर
राहुल गांधी हरियाणा आकर हमारे युवा मोर्चा अध्यक्ष से क
मंडी गोबिंदगढ़ के गोदाम में जोरदार धमाका, मालिक की मौत
उपायुक्त एवं एसएसपी ने सराय बंजारा के निकट ट्रेन के डि
48 घंटे की ईडी की रेड के बाद भी आप विधायक से एक भी प
पंजाब में बड़ा रेल हादसा! अमृतसर से जा रही यात्रियों स
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार एशियन चै

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52887827

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us