पंजाबवासी नशे के कारण बुझ चुके घरों के चिरागों की याद में एक दीप अवश्य जलाएं: केवल सिंह ढिल्लों
चंडीगढ़, 7 नवंबर (): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने समस्त पंजाबवासियों एवं देशवासियों को रोशनी, खुशियों और आपसी भाईचारे के पवित्र पर्व दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में सरदार ढिल्लों ने कहा कि दीपावली और बंदी छोड़ दिवस हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का संदेश देते हैं। हमें इन त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर मनानी चाहिए।
सरदार ढिल्लों ने पंजाब के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि नशे की बुराई ने हमारे प्रदेश की युवा पीढ़ी को भारी नुकसान पहुंचाया है। नशे के कारण अनेक माताओं की गोद सूनी हुई है और हजारों परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए हैं। यह दर्द केवल उन परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे पंजाब का साझा दर्द है।
उन्होंने अपील की कि इस दीपावली पर हर पंजाबी अपने घर में एक दीप उन युवाओं की याद में अवश्य जलाए, जिनकी जिंदगी नशे की भेंट चढ़ गई। इसके साथ ही वाहेगुरु के समक्ष अरदास करें कि पंजाब से नशे का अंधकार समाप्त हो और किसी भी मां को नशे के कारण अपना बेटा न खोना पड़े।
सरदार ढिल्लों ने कहा कि आइए, इस पवित्र अवसर पर नशामुक्त, स्वस्थ और खुशहाल पंजाब के निर्माण का संकल्प लें। जरूरतमंदों की सहायता करें, आपसी प्रेम और एकता को मजबूत बनाएं तथा पंजाब की चढ़दी कला, अमन-शांति और खुशहाली के लिए मिलकर अरदास करें।
Punjab-Bjp-State-President-Kewal-Singh-Dhillon-Extends-Greetings-On-Diwali-And-Bandi-Chhor-Divas
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)