पंजाब में 7 वरिष्ठ Ips अधिकारियों के तबादले, कई को प्रमोशन के बाद मिली नई जिम्मेदारी
Nov7,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
चंडीगढ़, 7 नवंबर। पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए सात वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये नियुक्तियां प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संबंधित अधिकारियों को तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
1. डॉ. जितेंद्र कुमार जैन (IPS) को स्पेशल DGP, रेलवे पंजाब नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उनके पास स्पेशल DGP, PSPCL, पटियाला का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
2. अनिता पुंज (IPS) स्पेशल DGP, HRD एवं वेलफेयर, पंजाब के पद पर बनी रहेंगी। इसके अतिरिक्त उन्हें स्पेशल DGP, ह्यूमन राइट्स, पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
3. प्रमोद बन (IPS) को प्रमोशन के बाद स्पेशल DGP, AGTF, पंजाब नियुक्त किया गया है।
4. एम.एफ. फारूकी (IPS) को स्पेशल DGP, स्टेट आर्म्ड पुलिस (SAP), जालंधर कैंट नियुक्त किया गया है।
5. अमित प्रसाद (IPS) को स्पेशल DGP, काउंटर इंटेलिजेंस, पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
6. जी. नागेश्वर राव (IPS) को स्पेशल DGP, प्रिजन्स, पंजाब नियुक्त किया गया है। इसके साथ उन्हें स्पेशल DGP, मॉडर्नाइजेशन, पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
7. गौतम चीमा (IPS) को ADGP, लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब नियुक्त किया गया है।
Punjab-Police-Ips-Officers-Transfers-Senior-Ips-Officers-Punjab-Government-Police-Administration