विदेशी निवेश जुटाने मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएंगे यूके और जर्मनी

Nov25,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


        राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 25 नवंबर । हरियाणा में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक एवं निवेश मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर से 5 दिसंबर, 2026 तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के दौरे पर रहेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल प्रमुख वैश्विक कंपनियों, निवेशकों, प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेगा। प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
 
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश को वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में पहले भी मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान, सिंगापुर और स्वीडन का दौरा कर चुका है। इन दौरों के दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ निवेश, औद्योगिक सहयोग और साझेदारी को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं और लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निवेश के लिए सहमति बनी है। इसी कड़ी में अब प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी के दौरे पर जा रहा है।
डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि यूके दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल विभिन्न बिजनेस लीडर्स, वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेगा। इसके अतिरिक्त, सी.आई.आई. के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी हरियाणा में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री हरियाणा मूल के प्रवासी भारतीयों से भी संवाद करेंगे और उन्हें प्रदेश की विकास यात्रा से जुड़ने तथा हरियाणा में निवेश के माध्यम से राज्य की आर्थिक प्रगति में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री विभिन्न प्रमुख उद्योगों, कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इसके साथ ही भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर विशेष राउंडटेबल बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में शिक्षा, कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा होगी और विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री यूके के सांसदों एवं अन्य प्रमुख प्रतिनिधियों को हरियाणा आने तथा अप्रैल 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज के सेंटर फॉर साइंस एंड पॉलिसी के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगे। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में अध्ययनरत भारतीय विद्यार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों, विचारों और हरियाणा के विकास में उनकी संभावित भूमिका पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री क्वीन्स एलिजाबेथ स्कूल, बार्नेट का भी दौरा करेंगे, जहां शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और हरियाणा में शैक्षणिक कैंपस स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि लंदन में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भी विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत और धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के महत्ता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश—कर्म, कर्तव्य और मानव कल्याण—को विश्वभर में प्रसारित करने तथा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने पर विशेष बल दिया जाएगा।
डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जर्मनी दौरे के दौरान 2 दिसंबर को हरियाणा स्टेट रोड-शो आयोजित किया जाएगा। इस रोड-शो के माध्यम से हरियाणा की मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना, निवेश अनुकूल नीतियों, बेहतर कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और निवेश की व्यापक संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को हरियाणा सरकार की उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन नीतियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विभिन्न कंपनियों और निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने तथा औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर को मुख्यमंत्री जर्मनी के प्रतिष्ठित अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान फ्राउनहोफर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में हरियाणा में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। इस संबंध में समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। प्रस्तावित सेंटर में माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और एनर्जी स्टोरेज जैसे अत्याधुनिक एवं रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे हरियाणा में अनुसंधान, नवाचार, तकनीकी विकास और उद्योगों के बीच सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इसी प्रकार, 4 और 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री जर्मनी की विभिन्न प्रमुख कंपनियों, उद्योगपतियों और संभावित निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इन बैठकों के माध्यम से हरियाणा में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक व्यावसायिक साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

-nayabsinghsaini-haryanainvestment-globalinvestorssummit-ukgermanyvisit-investinharyana



TOP HEADLINES


हरियाणा कांग्रेस ने निकाला संविधान रक्षा मार्च मार्च क
पंजाब की महिलाएं घर के पुरुषों को ‘‘आप’’ को वोट देने क
तरुण चुग के भतीजे आकाश एवं रिधिमा के शुभ विवाह समारोह
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में इलेक्ट्रिक होप ऑन हॉप ऑफ बस
गुरुधामों के दर्शन के लिए गए तीन सिख श्रद्धालुओं के गा
संविधान दिवस पर फिल्लौर में बसपा की विशाल रैली, 2027 क
रोहतक में भीषण गैंगवार: ढाबे पर खाना खा रहे चार युवकों
चंडीगढ़ में 19 वर्षीय छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे मे
अगली अकाली-भाजपा सरकार उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट
संविधान सत्ता से कहीं बड़ा है, आज देश को संविधान बचाने
पिता की मौत के मामले में बेटे पर गंभीर शक, मोगा में गो
**संजय तलवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला संविधा
*खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026: पंजाब की सॉफ़्टबॉल और हॉक
युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत राजपुरा में एक मेडि
आप हुई 14 साल की, हमें राजनीति बदल नहीं पाई, हमने राजन
*इनोसेंट हार्ट्स में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता
मोगा की ‘खुशहाल पंजाब’ रैली में Aap का शक्ति प्रदर्शन,
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकार
मेरी रसोई’ राशन किटों के वितरण का आंकड़ा दूसरी तिमाही
डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों कल पहुंचें

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53227278

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us