पंजाब में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 31 Ips और Pps अधिकारियों के तबादले, सतिंदर सिंह लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त
Nov25,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के पुलिस कमिश्नर बदले, कई जिलों के SSP और रेंज अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। गृह मामले एवं न्याय विभाग (Home-I Branch) की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रशासनिक आधार पर 31 वरिष्ठ IPS और PPS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की गई हैं। इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल के तहत अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के पुलिस कमिश्नरों सहित कई जिलों के SSP तथा रेंजों के IGP और DIG स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
प्रमुख तबादलों के तहत गुरप्रीत सिंह भुल्लर को IGP बॉर्डर रेंज अमृतसर से स्थानांतरित कर जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है, जबकि DIG टेक्निकल सर्विसेज चंडीगढ़ के पद पर तैनात कुलदीप सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह ADGP इंटरनल विजिलेंस सेल (IVC) नौनिहाल सिंह को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ ADGP स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर कैंट का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। जगदले नीलांबरी विजय को IGP जालंधर रेंज नियुक्त किया गया है।
वहीं, लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को स्थानांतरित कर DIG रोपड़ रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-punjabpolice-satindersingh-ludhianapolicecommissioner-punjabpolicetransfers-ipsofficers-ppsofficers-jagratilahar