4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड्यूल के दो गुर्गे गिरफ्तार, बड़ा आतंकी हमला टला

Nov29,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Jalandhar/chandigarh



— गिरफ्तार मुलजिमों को किसी सुरक्षा संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर हमला करने का काम सौंपा गया था: डी.जी.पी. गौरव यादव

— मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्कों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान के तहत विदेश बैठे हैंडलरों द्वारा चलाए जा रहे आई.एस.आई. की शह प्राप्त खालिस्तान कमांडो फोर्स (के.सी.एफ.) के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए शहीद भगत सिंह (एस.बी.एस.) नगर से दो मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

पुलिस टीमों ने मुलजिमों के कब्जे से चार 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीनों सहित दो 9 एम.एम. पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे राज्य में संभावित आतंकी हमला टल गया है।

गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान दिनेश कुमार उर्फ सौरव और मैरी महाजन के रूप में हुई है, जो दोनों एस.बी.एस. नगर के गांव भारो मजारा के रहने वाले हैं।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार मुलजिमों ने अपने विदेश बैठे हैंडलरों के निर्देशों पर एस.बी.एस. नगर के बहराम नजदीकी इलाके से हैंड ग्रेनेड और हथियारों की यह खेप प्राप्त की थी।
उन्होंने बताया कि इन गुर्गों को राज्य की अमन-शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने के मकसद से क्षेत्र में किसी सुरक्षा संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर हमला करने का काम सौंपा गया था, लेकिन पुलिस की समय पर और समन्वित कार्रवाई की बदौलत इस योजनाबद्ध हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया, जिससे कई बेगुनाहों की जान बच गई।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए संयुक्त पुलिस टीमों ने एस.बी.एस. नगर के गांव चक माई दास गेट नजदीक बहराम-फगवाड़ा रोड से दोनों मुख्य गुर्गों को घेरकर काबू कर लिया।

इस संबंध में थाना एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.), शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
---------------

Punjab-Police-Kcf-Terror-Module-Gaurav-Yadav-Hand-Grenades-Recovery-Counter-Terror-Operation



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार द्वारा सुनाम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का
‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन संपन्न, मुख्यमंत्
श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व: 435 किलोमीट
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को सम
पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए लोग फिर से 'आप' सरका
जाम में फंसे हरियाणा के खेल राज्यमंत्री ने आपा खो दिया
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर भग
भगवंत मान सरकार की 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना के तहत 70
दिन-दहाड़े हुई लूट-खोह की वारदात को ट्रेस करते हुए 3 म
पंजाब के खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई
4 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलों सहित के.सी.एफ. आतंकी मॉड
यूके पहुंचे नायब सैनी और प्रतिनिधिमंडल, बैठको का दौर श
पंजाब के लिए गर्व का क्षण: महाराजा रणजीत सिंह प्रीपेरे
महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर पंजाब और दक्षिणी रा
*मोदी जी द्वारा पंजाबियों की सेवा, संस्कृति और कला की
*श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित
Aap विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का दामन, स
भगवंत मान सरकार की सोलर एनर्जी पहल से किसानों की आय बढ
पटियाला नगर निगम चुनावों में 43 प्रतिशत और बाघा पुराना
प्रताप सिंह बाजवा जिन 32 विधायक के संपर्क में होने का

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53282073

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us