पंजाब भाजपा द्वारा कुराली में में जी-राम-जी योजना के समर्थन में रैली आयोजित

Feb4,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


भारतीय जनता पार्टी  पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कुराली में विकसित भारत–जी-राम-जी योजना के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, मजदूर और किसान को उसका हक दिलाया है, 


अश्वनी शर्मा ने कहा कि मनरेगा में जी-राम-जी प्रणाली लागू होने से भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट पड़ी है और मजदूरों की दिहाड़ी सीधे उनके खातों में जा रही है। मोदी सरकार ने मनरेगा में मूलभूत सुधार करते हुए काम के दिनों को 125 तक बढ़ाया है, सात दिनों के भीतर भुगतान की गारंटी दी है और यदि 7 दिनों में भुगतान नहीं किया जाता तो ब्याज़ समेत राशि अदा करने का प्रावधान है। इतना ही नहीं अगर 15 दिनों के भीतर मजदूरों को काम न मिले तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी कदम गरीबों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल हैं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने वर्षों तक मनरेगा योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा। हजारों मामलों में भ्रष्टाचार सामने आने के बावजूद न तो दोषियों से राशि वसूल की गई और न ही किसी को सजा मिली।


शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और मुफ्त अनाज योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। आज हर घर में शौचालय, गैस कनेक्शन और पीने योग्य पानी पहुंच रहा है, जो पहले केवल सपना था। उन्होंने आरोप लगाया कि मान सरकार ने गरीबों के लिए चल रही दाल-आटा योजना बंद कर लोगों के साथ धोखा किया है, जबकि आज भी प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार मुफ्त अनाज भेज रही है। पंजाब सरकार इसका श्रेय अपने सिर लेने की कोशिश कर रही है, जो गलत है।



शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो पंजाब को फिर से शांति, सौहार्द और विकास के रास्ते पर ले जा सकती है। मोदी सरकार का विकसित भारत का संकल्प हर गरीब के जीवन में बदलाव लाने के लिए समर्पित है।


जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अध्यक्षता में हुई जनसभा में भाग लेने वाले पंजाब भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, प्रदेश सचिव भानू प्रताप, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह गोलड़ी, प्रदेश लीगल सेल के कन्वीनर एन.के. वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया के अलावा खरड़ हलका संयोजक व इंचार्ज कमलदीप सैनी, रणजीत सिंह गिल, जिला महासचिव जग्गी औजला, मंडल 3 देहाती के अध्यक्ष कुश राणा, मंडल आज सरोवर के अध्यक्ष राकेश बंटी, सनी एन्क्लेव मंडल के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा, मंडल कुराली के अध्यक्ष तरुण कौशल, माजरी मंडल के अध्यक्ष मोहित गौतम, न्यू चंडीगढ़ मंडल के अध्यक्ष पुनीत सिंगला और नवां गांव मंडल के अध्यक्ष भूपिंदर भुप्पी उपस्थित थे।



Powered by Froala Editor

Bjp-Punjab-News



TOP HEADLINES


जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: लुधियाना में एक वाहन से
जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: लुधियाना में एक वाहन से
विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 र
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र
मंत्रियों के क्षेत्र दौरे से पहले विधायक और संगठन इकाई
फिल्लौर पुलिस स्टेशन को नया चीफ मिला, Sho लवनीत बांगर
घुमार मंडी पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातें करने वाले पल्
भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इ
भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र
नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी कामयाबी, 510
अमृतसर के भिंडी सैदां पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के पी
बैसाखी पर सेवा: भाजपा पंजाब तख्त श्री दमदमा साहिब में
हरियाणा में निगम चुनाव के लिए 10 मई को मतदान एक नगर
बेअदबी पर आखिरी सांस तक कारावास की सख्त सजा वाला विधेय
इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया बैसाख
सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 20 की पार्कों में नई लाइट्
*रब दा रेडियो 3 टीम ने मीडिया का किया दिल से धन्यवाद*
पंजाब में बेअदबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और सख्त
वृंदावन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49783369

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us