गले में आया पदक अगली उड़ान की शुरुआत_नायब सैनी

Aug26,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को किया सम्मानित
       राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 26 अगस्त । हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय  समारोह में  सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाखेल राज्य मंत्री गौरव गौतमसांसद रेखा शर्मामेयर श्यामलाल  गुप्ताखेल विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार,  खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता, , खिलाड़ी और उनके परिजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी की कहानी पदक से शुरू नहीं होती। उसकी कहानी उस मिट्टी से शुरू होती हैजहां उसने पहली बार दौड़ना सीखाउस मैदान से जहां उसने पहली बार हार का सामना किया और उन सुबहों सेजब बाकी दुनिया सो रही होती है और वह अपने सपने के लिए पसीना बहा रहा होता है। उसके पीछे माता-पिता का विश्वासगुरु का अनुशासन और हर हार के बाद फिर उठ खड़े होने का संकल्प होता है। पोडियम पर खड़ा खिलाड़ी कुछ क्षणों के लिए पूरी दुनिया को दिखाई देता हैलेकिन उस पोडियम तक पहुंचने का वर्षों का संघर्ष दिखाई नहीं देता। ग्लासगो में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने दमखम और प्रतिभा का डंका पूरी दुनिया में बजाया है। आज हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा है और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की खुशी पूरे हरियाणा में उत्सव बनकर छाई हुई है। हरियाणा की मिट्टी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां खेतों में सिर्फ अन्न नहीं उगतायहां चैंपियन भी पैदा होते हैं।
 देश की कुल आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी महज 2 प्रतिशत हैलेकिन इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 122 खिलाड़ियों में 24 खिलाड़ी हरियाणा के थे और इनमें से लगभग हर दूसरा खिलाड़ी पदक लेकर लौटा। हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीतेजिनमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रकार देश की कुल पदक संख्या में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान 28 प्रतिशत से अधिक रहा है। यह महज आंकड़ा नहीं हैबल्कि हरियाणा की खेल प्रतिभामेहनत और जुझारूपन की वह ताकत हैजिसने दुनिया के मंच पर एक बार फिर तिरंगे की शान बढ़ाई है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता तथा अपनी ओर से ग्लासगो में तिरंगा ऊंचा करने वाले हरियाणा के पदक विजेताओं और प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी का हृदय की गहराइयों से अभिनंदन किया।  खिलाड़ियों के माता-पिता और प्रशिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कदम-कदम पर खिलाड़ियों का साथ दिया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभामेहनतअनुशासन और दृढ़ संकल्प से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। आज हम केवल पदकों का सम्मान नहीं कर रहे हैंबल्कि उस तपस्यासंघर्ष और संकल्प का सम्मान कर रहे हैंजिसने इन पदकों को जन्म दिया है। किसी खिलाड़ी के गले में आने वाला पदक केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होताउसमें उसके परिवार का त्यागगुरु का मार्गदर्शन और पूरे प्रदेश की उम्मीदें भी शामिल होती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। यह खिलाड़ियों की इच्छाशक्तिआत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस गौरवशाली अभियान में हरियाणा ने एक बार फिर अपनी अलग पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए 11 पदकों में से 6 पदक बेटियों के हैंजिनमें 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं। मुक्केबाजी रिंग में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और भारत के 7 स्वर्ण पदकों में से 6 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते।प्रीति पवारजैस्मिन लम्बोरियासाक्षी चौधरीप्रिया घनघससचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करके स्वर्णिम इतिहास रचा है।
पैरा-एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली बेटी शर्मिला का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिद्ध किया है कि मन की शक्ति के सामने कोई बाधा टिक नहीं सकती। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक अर्जित कर अपनी विश्वस्तरीय प्रतिभा को फिर से प्रमाणित किया। मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया और बेटी सीमा कालीरमन ने कांस्य पदक प्राप्त कर हरियाणा की पदक संख्या में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग मैदानों में खेलते हुए एक ही तिरंगे को ऊंचा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का सम्मान केवल पदक विजेताओं का नहीं है। राष्ट्रमंडल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर प्रतिभागी खिलाड़ी का योगदान हमारे लिए समान रूप से गौरवपूर्ण है। खेल में पदक जीतना निश्चित रूप से बहुत बड़ी उपलब्धि हैलेकिन विश्व के श्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच देश की जर्सी पहनकर मैदान में उतरना भी अपने आप में एक असाधारण सम्मान है। जो खिलाड़ी पदक लेकर लौटे हैंवे हमारी उपलब्धि हैं और जो खिलाड़ी अनुभव लेकर लौटे हैंवे हमारी अगली उपलब्धि की नींव हैं। आज का अनुभव कल का पदक बन सकता है। सरकारखेल विभाग और पूरा हरियाणा खिलाड़ियों के साथ खड़ा है।राज्य सरकार की सोच स्पष्ट है कि खिलाड़ी जब देश के लिए खेले तो उसे यह चिंता नहीं होनी चाहिए कि खेल के बाद उसका भविष्य क्या होगा। इसलिए सरकार की नीतियां केवल पदक तक सीमित नहीं हैंबल्कि खिलाड़ी को सम्मानसुरक्षा और अवसर देने की दिशा में काम किया जा रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत अब तक 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ग्रुप-एबी और सी की सरकारी नौकरियां दी गई हैं।हाल ही में खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन किया गया है। अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इससे उन्हें सरकारी नौकरियों सहित अन्य अवसरों का भी लाभ मिलेगा।नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए हैं। यह केवल आज की घोषणा नहीं है। पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रदेश के 17 हजार 544 खिलाड़ियों को 742 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई है।
 अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों को तैयारी हेतु अग्रिम राशि देने का भी प्रावधान किया गया हैताकि पैसे की कमी के कारण किसी खिलाड़ी की ट्रेनिंग न रुके।सरकार ने अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के मासिक मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। अब खेल रत्नद्रोणाचार्यअर्जुनध्यानचंद तथा तेनजिंग नोर्गे अवार्ड विजेताओं को प्रतिमाह 20 हजार रुपये तथा भीम अवार्ड विजेताओं को प्रतिमाह 5 हजार रुपये का मानदेय दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आज के चैंपियनों का सम्मान करना नहींबल्कि कल के चैंपियन तैयार करना भी है। खिलाड़ी की यह यात्रा गांव की मिट्टीस्कूल के मैदान और स्थानीय खेल नर्सरी से शुरू होती है। इसी सोच के साथ खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के लिए प्रदेश में 2 हजार खेल नर्सरियां खोली गई हैं।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रतिभा को अवसर के साथ आर्थिक सहारा भी चाहिए। इसलिए 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति देने का प्रावधान किया गया है।प्रदेश में 25 आवासीय खेल अकादमियां भी खोली गई हैं। इनमें हर खिलाड़ी को 500 रुपये प्रतिदिन की दर से डाइट मनी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा को अवसर और आर्थिक सहारे के साथ विश्वस्तरीय सुविधाएं भी चाहिए। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए मजबूत खेल बुनियादी ढांचा बेहद जरूरी है।पिछले लगभग 12 वर्षों में लगभग 1100 करोड़ रुपये खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए गए हैं। खेल विभाग का बजट बढ़ाकर 668 करोड़ 42 लाख रुपये किया गया हैजो वर्ष 2013-14 में केवल 163 करोड़ रुपये था। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसका करियर दांव पर लग जाता है। खिलाड़ियों के इसी दर्द को दूर करने और चोट के बाद उन्हें वापसी का भरोसा देने के लिए पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्तर का ए-स्टार’ उन्नत वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। यह उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला और सबसे आधुनिक केंद्र है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही है और उनकी तैयारियों के लिए हर कदम पर सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार का प्रयास है कि हरियाणा की मिट्टी से शुरू होने वाली किसी भी प्रतिभा की यात्रा संसाधनों की कमी के कारण बीच में न रुके और वह यात्रा दुनिया के पोडियम तक पहुंचे।
 प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी मेहनत से साबित किया है कि वे ऐसे प्रोत्साहनों और सुविधाओं के हकदार हैं। खिलाड़ियों ने हर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद प्रदेश को जश्न मनाने का अवसर दिया है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी अगली जीत की तैयारी में भी उनके साथ खड़ी रहे। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का यह उत्सव जैसा माहौल उसी विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में देश के सामने एक और बड़ा अवसर है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को मिली है। यह केवल एक आयोजन नहींबल्कि दुनिया के सामने भारत की बढ़ती खेल शक्ति को दिखाने का अवसर है।नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी भारत को दुनिया की बड़ी खेल शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज ग्लासगो में खिलाड़ियों ने तिरंगा ऊंचा किया है और आने वाले वर्षों में वे ओलंपिक के पोडियम पर भी तिरंगा ऊंचा करेंगे।मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि आज उनके गले में जो पदक हैंवे उनकी मंजिल नहींबल्कि अगली उड़ान की शुरुआत हैं। जिस मिट्टी से उन्होंने अपने सपने की पहली लकीर खींची थीउसी मिट्टी से अब दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों तक अपनी पहचान लिखनी है। आज ग्लासगो में तिरंगा उनके हाथों से ऊंचा हुआ है और कल यही तिरंगा ओलंपिक के पोडियम पर और ऊंचा लहराएयही हर हरियाणवी का सपना और हर भारतीय की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने खेल विभागसभी प्रशिक्षकोंमाता-पिता और विशेष रूप से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि थककर भी जो ठहरा नहींवही सफ़र की पहचान बनागिरकर जिसने उठना सीखावही आज हिंदुस्तान बना। मंज़िल मिली तो क्या हुआअब राह नई बनानी है;एक जीत मिली है आजकल दुनिया जीतकर आनी है।
सम्मान समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रमंडल खेलो में प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के साथ विशेष रूप से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर आत्मीयता से उनसे बातचीत की और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उनकी खेल यात्राकठिन परिश्रमसंघर्ष तथा इस दौरान सामने आई चुनौतियों के बारे में विस्तार से जाना। खिलाड़ियों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार वर्षों की कड़ी मेहनतअनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के मंच तक का सफर तय किया और देश के लिए पदक जीतने में सफलता हासिल की।
संवाद के दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने खेल जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए और प्रदेश में खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन एवं सहयोग के लिए मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणखेल सुविधाओं और अन्य आवश्यक सहयोग के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। सरकार से मिले इस सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसी का परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी समर्पण और जज्बे के साथ देश के लिए खेलते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

-naibsinghsaini-commonwealthgames2026-haryanasports-haryanaathletes-sportsdevelopment-panchkulanews-sportsawards



TOP HEADLINES


पिस्टल और खंजर की नोक पर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्द
गले में आया पदक अगली उड़ान की शुरुआत_नायब सैनी
*राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया भाई का फर
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के ल
नशे के खिलाफ स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी - 5 किलो अफीम
हिसार को ग्रीन इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए आवाडा ग्रुप
सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथो व देवी देवताओं के स्वरुपो
पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की बड़ी न
गुरुग्राम में जलभराव की समस्या पर केंद्रीय राज्यमंत्री
*भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज (नुकसान-न्य
10 सितंबर के बाद 50 हजार उद्योगों पर संकट, 5 लाख रोजगा
पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
27 अगस्त को पंजाब बंद : सरकारी कर्मी की होगी Strike-ब
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम ह
महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न
गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी ई-20 वापस लेगी मोदी
फूड इंस्पेक्टर लैपटॉप से होंगे हाईटेक; लाल चंद कटारूचक
जालंधर में 28 और 29 अगस्त को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51518051

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us