*राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया भाई का फर्ज, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में डाली सम्मान राशि*

Aug26,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Goindwal Sahib


*‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ को सफल बनाने में सत्कार सखियों ने अहम भूमिका निभाई – भगवंत सिंह मान*

*सत्कार सखियों की कड़ी मेहनत की बदौलत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण हो सका – भगवंत सिंह मान*

*हर पंजीकरण पर सत्कार सखियों को 300 रुपए मिलेंगे, 100 रुपए प्रति पंजीकरण के हिसाब से 52.20 करोड़ की पहली किस्त जारी की – भगवंत सिंह मान*

*एक करोड़ महिलाओं को सत्कार योजना से जोड़ने का लक्ष्य, इससे सत्कार सखियों को 200 करोड़ रुपए से अधिक की आय होगी – भगवंत सिंह मान*

*अब तक पंजीकृत हुई 76.11 लाख महिलाओं में से 68.06 लाख के खातों में 2381 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं – भगवंत सिंह मान*

*बिना किसी शर्त के 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को सम्मान राशि देने वाली देश की इकलौती योजना है – भगवंत सिंह मान*

*जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, मावां-धीयां सत्कार योजना बंद नहीं होगी – भगवंत सिंह मान*

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गोइंदवाल साहिब में सत्कार सखियों के सम्मान समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया*



राखी के त्यौहार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ को 52.20 करोड़ रुपए की सम्मान राशि ट्रांसफर कर ‘भाई’ का फर्ज निभाया। इसके साथ ही उन्होंने पूरे पंजाब की महिलाओं तक ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ पहुंचाने में सत्कार सखियों के अथक योगदान की भरपूर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्कार सखियों के प्रयासों की बदौलत ही इस योजना के तहत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण संभव हो सका है और योग्य लाभार्थियों के बैंक खातों में सम्मान राशि पहुँचना सुनिश्चित हुआ है।

इस पहल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक इस योजना के तहत 76.11 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से 68.06 लाख महिलाओं के खातों में 2,381 करोड़ रुपए पहले ही ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उनकी सरकार ने इस योजना से एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जबकि सत्कार सखियों को प्रत्येक पंजीकरण के लिए 300 रुपए मिलेंगे, जिससे वे इस पहल के माध्यम से 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दृढ़ रहेगी और जब तक पंजाब में आप सरकार है, ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ बंद नहीं होगी। इस दौरान आप पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. अमनदीप कौर, विधायक डॉ. जीवनजोत कौर, विधायक इंद्रजीत कौर तथा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. भी मौजूद थे।

एक्स पर जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा: “राखी के पवित्र त्यौहार पर हमारी सरकार बहनों से किए वादे को पूरा कर रही है। आज मैंने गोइंदवाल साहिब में ‘सत्कार सखी सम्मान समारोह’ में वर्चुअल रूप से शिरकत की। ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 75 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ‘सम्मान राशि’ भेजी जा रही है। उन सभी ‘सत्कार सखियों’ का तहे दिल से धन्यवाद जिन्होंने जरूरतमंद परिवारों के पंजीकरण और फॉर्म भरने में मदद की। इस नेक सेवा के लिए आपका नाम इतिहास में दर्ज होगा। इस व्यापक सरकारी योजना को घर-घर पहुंचाने और महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि पहुंचाने के लिए सभी सत्कार सखियों को बहुत-बहुत मुबारकबाद और दिल से धन्यवाद।”

सत्कार सखियों को सम्मान राशि देने के लिए आयोजित समारोह के दौरान सभा को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने राखी के त्यौहार पर पहली किस्त जारी कर महिला लाभार्थियों को रखी का विशेष तोहफा दिया है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने महिलाओं के मान-सम्मान में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयह सत्कार योजना’ शुरू की है। मैं बाकी बची सभी योग्य महिलाओं से अपील करता हूं कि वे इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाएं और इसका लाभ उठाएं।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “18 साल से अधिक उम्र की महिला लाभार्थियों को 1,000 रुपए की वित्तीय सहायता के मोबाइल संदेश मिल रहे हैं, जबकि अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपए मिल रहे हैं। यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है और पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने इस पहल के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपए रखे हैं।”

उन्होंने कहा, “यह वित्तीय सहायता शायद महिलाओं को अमीर तो न बनाए, लेकिन यह उन्हें मान-सम्मान और स्वाभिमान जरूर देगी। महिलाएं सबसे अधिक सम्मान की हकदार हैं और मां-बहनों के आशीर्वाद दुनिया की हर चुनौती पर जीत हासिल करने में मदद कर सकते हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि परिवार के कल्याण, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और सामाजिक एवं आर्थिक फैसले लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनकी वित्तीय आजादी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।”

राखी के त्यौहार पर मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने 1.37 लाख सत्कार सखियों को 52.20 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर ‘भाई’ का फर्ज निभाया है। ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ को बड़ी सफलता दिलाने में सत्कार सखियों ने अहम भूमिका निभाई है, क्योंकि उनके सुहृदय प्रयासों से ही 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण संभव हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “सत्कार सखियों ने इस योजना को पूरे पंजाब की महिलाओं तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनकी मेहनत की बदौलत ही 75 लाख से अधिक महिलाएं मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना से जुड़ सकी हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि सत्कार सखियों को प्रत्येक पंजीकरण के लिए 300 रुपए मिलेंगे और 100 रुपए प्रति पंजीकरण के हिसाब से 52.20 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने एक करोड़ महिलाओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सत्कार सखियह इस पहल के माध्यम से 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करेंगी।”

मुख्यमंत्री ने नोट किया, “अब तक पंजीकृत 76.11 लाख महिलाओं में से 68.06 लाख महिलाओं के खातों में 2,381 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भेजी जा चुकी है। यह देश की इकलौती ऐसी योजना है जो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को बिना किसी शर्त के मान-भत्ता देती है।”

उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब में आप सरकार है, ‘मुख्यमंत्री मा वां-धीयां सत्कार योजना’ जैसी कल्याणकारी पहल बंद नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “जिन घरों में 3,000 से 4,500 रुपए पहले ही पहुंच चुके हैं, वहां सत्कार सखियों और महिला लाभार्थियों के बीच विश्वास का रिश्ता बन गया है। यह रिश्ता तब और मजबूत होगा, जब रखी पर नई किस्त जारी होने से लाभार्थियों के फोनों पर फिर संदेश आएंगे। मुझे उम्मीद है कि महिलाएं इस पैसे का इस्तेमाल समझदारी से नए कपड़े खरीदने, दवाइयां लेने या कर्ज चुकाने के लिए करेंगी। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इस पैसे का सही इस्तेमाल हो रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सत्कार सखियों को प्रेरित किया कि वे अपने द्वारा पंजीकृत किए गए परिवारों से हमेशा जुड़ी रहें और उनका ख्याल रखें। उन्होंने बातचीत खत्म करते हुए कहा, “उनकी भूमिका सिर्फ पंजीकरण तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरत पड़ने पर लाभार्थी परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।”

इस दौरान आप पंजाब के महिला विंग की अध्यक्ष और विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने पंजाब भर की महिलाओं तक ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ पहुंचाने में सत्कार सखियों और समूचे महिला विंग के समर्पित योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये बहनें सिर्फ महिलाओं के फॉर्म भरवाने में ही मदद नहीं कर रही हैं, बल्कि उनकी जिंदगी बदलने में एक बड़े सहारे का स्रोत बन रही हैं। उन्होंने आगे कहा, “महिला विंग आम आदमी पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाली सबसे मजबूत ताकत के रूप में उभरा है, जो 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की सत्ता में वापसी को सुनिश्चित करने के लिए सबसे अहम भूमिका निभाएगा।”

विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने कहा, “आप वे बहनें हैं जिन्होंने अपनी गलियों और मोहल्लों में महिलाओं के फॉर्म भरे और उनकी जिंदगी बदलने में मदद की। आप हर रोज अनेकों महिलाओं की जरूरतों के मुताबिक उनकी मदद करती हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में अपना पूरा योगदान देती हैं। मैं इस समर्पित कार्य के लिए समूची महिला विंग की टीम को बधाई देती हूं।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना एक और बड़ा उपक्रम है जिसके माध्यम से भगवंत सिंह मान सरकार ने महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा, “पहले महिलाओं को पद तो दिए जाते रहे हैं, लेकिन अक्सर उन्हें पीछे ही धकेल दिया जाता था, जबकि मौजूदा सरकार ने आम जीवन, रोजगार और लीडरशिप में महिलाओं के लिए बड़े मौके पैदा किए हैं।”

आप विधायक ने पूछा, “मुझे बताओ, क्या कभी किसी सरकार ने महिलाओं के बारे में इतना सोचा है? यह पहली सरकार है जिसने महिलाओं के बारे में इतने ध्यान से सोचा है। मुफ्त बिजली से लेकर रसोई के लिए योजनाएं, हमारे बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधाएं, मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से दवाइयों का खर्च घटाना, 10 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा योजना और अब ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ तक, आप सरकार ने मेरी लाखों बहनों के चेहरों पर खुशी लाई है।”

विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि इन पहलों ने यह साबित कर दिया है कि आप सरकार लोगों की सरकार है और खासकर ऐसी सरकार है जो महिलाओं के योगदान और जरूरतों को पहचानती है। उन्होंने आगे कहा, “मौजूदा सरकार के अधीन महिलाओं को बड़ी नुमाइंदगी और मौके दिए गए हैं, जिनमें चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से बड़े पद, रोजगार और महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले महिलाओं को पद देकर पीछे बैठा दिया जाता था, लेकिन आज महिलाएं जिम्मेदारी वाले पदों पर विराजमान हैं।”

विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने कहा, “पंजाब में 11 महिला विधायक हैं और आप सरकार ने महिलाओं को बनती नुमाइंदगी दी है। महिलाओं को चेयरपर्सन के रूप में भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और यहाँ तक कि अब महिलाएं डी.सी. और एस.एस.पी. जैसे बड़े पदों पर भी तैनात हैं।”

उन्होंने कहा कि महिला विंग आम आदमी पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर एक शक्तिशाली ताकत बनकर उभरा है और मुझे अपनी टीम की लगन और समर्पण पर गर्व है। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी समूची महिला विंग की टीम पर गर्व है क्योंकि अगर 2027 के चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के लिए कोई सबसे मजबूत सिपाही बनकर काम कर रहा है, तो वह मेरी महिला विंग की टीम है।”

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा किए गए कई लोक-पक्षीय उपक्रमों पर रोशनी डाली। उन्होंने दूरंदेशी फैसलों के माध्यम से समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा, “पंजाब के समझदार और निडर लोग राज्य सरकार का डटकर समर्थन कर रहे हैं, जिसके चलते आप फिर भारी बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी।”

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ., कई विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
-----------

-mukhmantrimawandheeyansatkaryojna-bhagwantsinghmann-satkarsakhis-womenempowerment-rakshabandhan-aappunjab-goindwalsahib



TOP HEADLINES


गले में आया पदक अगली उड़ान की शुरुआत_नायब सैनी
*राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया भाई का फर
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के ल
नशे के खिलाफ स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी - 5 किलो अफीम
हिसार को ग्रीन इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए आवाडा ग्रुप
सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथो व देवी देवताओं के स्वरुपो
पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की बड़ी न
गुरुग्राम में जलभराव की समस्या पर केंद्रीय राज्यमंत्री
*भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज (नुकसान-न्य
10 सितंबर के बाद 50 हजार उद्योगों पर संकट, 5 लाख रोजगा
पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
27 अगस्त को पंजाब बंद : सरकारी कर्मी की होगी Strike-ब
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम ह
महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न
गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी ई-20 वापस लेगी मोदी
फूड इंस्पेक्टर लैपटॉप से होंगे हाईटेक; लाल चंद कटारूचक
जालंधर में 28 और 29 अगस्त को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्
तालाबों में उपचारित पानी ही छोड़ा जाए_नायब सैनी

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51517555

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us