आजादी के 80 साल बाद भी शहीद सुखदेव थापर की अनदेखी के विरोध में जन्मस्थली पर क्रमवार भूख हड़ताल शुरू
Aug12,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
* प्रथम दिन की भूख हड़ताल में अशोक थापर, पाली सहजपाल, आशीष बौनी, हैरी विरदी, प्रमोद थापर व सुनील ठाकुर हुए शामिल
लुधियाना। देश की आजादी के 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी शहीद-ए-आज़म सुखदेव थापर को उचित सम्मान न मिलने से नाराज शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने सोमवार को नौघरा स्थित जन्मस्थली पर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। शहीद सुखदेव की प्रतिमा को नमन कर शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर, पाली सहजपाल, आशीष बौनी, हैरी विरदी, प्रमोद थापर व सुनील ठाकुर प्रथम दिवस के साकेंतिक अनशन पर बैठे। भूख हड़ताल प्रात: 9 बजे से सांय 6 बजे समाप्त हुई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर ने कहा केंद्र और पंजाब सरकार शहीद सुखदेव थापर को उचित मान-सम्मान न देकर उनकी शहादत का अपमान कर रही हैं। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने साढ़े चार साल के शासनकाल में शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली पर नतमस्तक होना तो दूर, किसी सार्वजनिक मंच पर उनका नाम तक लेना मुनासिब नहीं समझा। शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का दावा करने वाली इस सरकार का शहीद के प्रति उदासीनता का इससे बड़ा सबूत क्या मिलेगा। चौड़ा बाजार से शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली को जाने वाले सीधे रास्ते की खस्ता हालत पर उन्होने कहा पंजाब में एक विशेष समुदाय से संबधित शहीदों के स्मारकों पर करोडो़ं रुपये खर्च करने के दावे करने वाले सतसाीन लोग शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली की कुछ मीटर सडक़ न बनावने के लिए तरह-तरह के तकज्ञ-वितर्क दे रहे हैं। इसी तरह लुधियाना रेलवे स्टेशन का नाम शहीद सुखदेव थापर के नाम पर रखने की मांग को भी अनदेखा किया जा रहा है। ट्रस्ट की युवा इकाई के राष्ट्रिय अध्यक्ष व शहीद सुखदेव थापर के वंशज त्रिभुवन थापर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कि मांगें न मानी गई तो ट्रस्ट देश भक्त संगठनो को साथ लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा। इस अवसर पर राकेश बुद्धिराजा, रोहतास शर्मा , हरीश ग्रोवर, विशू, हैरी विरदी, गौरव, सौरव मिश्र, चेतन मल्हौत्रा, संदीप कन्नौजिया, गणेश चौहान, अगुल माथुर, पुनीत मीरजारा, कुंवरंजन सिंह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
ਸ਼ਹੀਦ ਸੁਖਦੇਵ ਥਾਪਰ ਦੀ ਅਣਦੇਖੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ’ਚ ਜਨਮਸਥਲੀ ’ਤੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ
-shaheedsukhdevthapar-sukhdevthapar-ludhiana-martyrmemorial-hungerstrike-punjabnews