बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में महानगर के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, माली, बेलदार और ड्राइवर छुट्टी वाले दिन भी हड़ताल पर रहे और इस दौरान निगम कर्मचारियों द्वारा नगर निगम जोन ए में संघर्ष कमेटी लुधियाना के सीनियर नेता संजीव गिल और विकी सहोता की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन करके पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आज के इस प्रदर्शन में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले साथियों की यूनियन ने विशेष तौर पर शिरकत की और अपना संघर्ष कमेटी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन के दौरान जानकारी देते हुए संघर्ष कमेटी के सीनियर नेता विपन कल्याण और रवि बाली ने बताया कि बरनाला कांड के विरोध में पंजाब की समस्त सफाई यूनियनों द्वारा 30 जुलाई को पंजाब बंद के आह्वान को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब की जनता में सरकार की निकम्मी कारगुजारी के प्रति बहुत ही ज्यादा रोष की भावना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार संघर्ष को खत्म करने के लिए कर्मचारियों को नए-नए लालच दे रही है, जो हमें बिल्कुल भी मंजूर नहीं है और सरकार में बैठे समाज के लोग अपने पदों के चक्कर में समाज को गुमराह कर रहे हैं, परंतु वाल्मीकि समाज ऐसे झूठे नेताओं के दावों में आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक बरनाला कांड के सभी पुलिसकर्मियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा, ओवरएज सहित समस्त कर्मचारी पक्के और ठेकेदारी प्रथा बंद नहीं हो जाती और पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष कमेटी की यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी और जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा और शनिवार को हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी और विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर चौधरी यशपाल, नेताजी सौंधी, लाला सुंदर अटवाल, संजीव गिल, दीपक हंस, समय सिंह बिरला, डॉ. डी पी खोसला, अजयपाल दिशावर, रवि बाली, देव राज असुर, विपिन कल्याण, विकी सहोता, अशोक दानव, विनोद एकलव्य, वरुण राज, रवि मतंग, मिंकल बिरला, सोहनवीर रनिया, पिन्नी हंस, सुमित चौटाला, जितेंद्र वरैटी, पप्पा बतरा, सुशील रत्ती, सुनील हंस, सनी बालू, रॉबिन अटवाल, लाडी मूंग, आदित्य बग्गण राज गिल, सुक्खा बालू, सनी हंस, सौरव सेठी, सनी हैबोवाल, सुक्खा बालू, आदि हाजिर थे।