आप का नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 शनिवार को, देश भर के लोग रखेंगे अपने विचार

Jul31,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi/chandigarh

 
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा टाउनहॉलऑनलाइन-ऑफलाइन हजारों लोग लेंगे हिस्सा
 
ई -20 को लेकर लोगों की समस्याएं सुनने और निर्णय लेने के लिए एक जानी मानी शख्सियत भी मौजूद होगी- केजरीवाल
 
अपनी बात रखने के लिए आप भी ऑफलाइन या ऑनलाइन टाउनहॉल से ज़रूर जुड़े - केजरीवाल
 

आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन किया जाएगा। इस टाउनहॉल में ई-20 से प्रभावित देश भर लोग ऑननलाइन या ऑफलाइन शामिल होकर अपने विचार रखेंगे। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए और ई-20 पर “निर्णय” लेने के लिए मेरे साथ देश की एक जानी मानी शख्सियत मौजूद होगी। उन्होंने देश के लोगों से अपील की है कि आप भी अपनी बात रखने के लिए टाउनहॉल में ऑफलाइन या ऑनललाइन जरूर जुड़ें।
 
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों पर पड़ रहे असर के मुद्दे को लगातार उठा रही है। केंद्र सरकार ई-20 को पुरानी गाड़ियों के लिए भी सुरक्षित बता रही हैजबकि इसके इस्तेमाल से पुरानी गाड़ियां खराब हो रही हैं और माइलेज भी गिर रही है। इस बाबत ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में स्थित 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर उन्हें लिखित में स्पष्ट करने की भी अपील की थी कि क्या ई-20 पुरानी गाड़ियों के लिए सुरक्षित हैक्या इसके इस्तेमाल से गाड़ियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उन्होंने पूछा था कि अगर ई-20 के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब होती हैं तो उसका हर्जाना कौन देगाअरविंद केजरीवाल के इस पत्र का किसी भी ऑटो निर्माता कंपनी ने जवाब नहीं दिया है। हलांकि 9 कंपनियों ने अरविंद केजरीवाल के साथ हुई मीटिंग में मौखिक तौर पर बताया कि ई-20 पुरानी गाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है।
 
वहींबीते सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर ई-20 के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा करने को लेकर नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई-20 आयोजित करने का एलान किया था। इसमें ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरह से लोग जुड़ सकते हैं। पार्टी ने ऑनलाइन जुड़ने के लिंक जारी किया था। हजारों लोगों ने टाउनहॉल से ऑनलाइन जुड़ने को लेकर दिलचस्पी दिखाई हैजबकि दिल्ली और एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग टाउनहॉल में फिजिकली शामिल होंगे।

Aap-s-National-Townhall-Against-E20-To-Be-Held-On-Saturday



TOP HEADLINES


हमारे राम नाटक की पूरे पंजाब में हो रही सराहना, अभी बु
पंजाब की तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार, 15 बसें बुज़ुर
रवनीत सिंह बिट्टू ने मानवीय आधार पर जगतार सिंह हवारा क
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: पंजाब पुलिस ने स्टूडेंट पुलिस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5-मंजिला स्कूल भवन का उद
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर और मुख्यमंत्
ड्रग तस्कर कर रहे डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल, सरकारें कब
यू.के. के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने मुख्यमंत्री भगवंत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा को 10 द
पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग द्वारा अमेरिकी कृ
*सोलर लाइटों से रोशन होंगे पंजाब के गाँव, 470 करोड़ रु
आजादी के 80 साल बाद भी शहीद सुखदेव थापर की अनदेखी के व
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14
*इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिं
एस.आई.आर.—पटियाला जिले में 90.88 प्रतिशत डिजिटाइजेशन प
युवा ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की ताकत: मुख्यम
*युवा शक्ति भारत की सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी प्रगति
अकाली दल-भाजपा के शासन ने 2007 से 2017 के बीच चिट्टा
बेहतर नेत्र देखभाल के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पत
पूर्व अकाली मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और सेखों को विज

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51328582

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us