हिसार को ग्रीन इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए आवाडा ग्रुप के साथ एमओयू

Aug26,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


     राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,26अगस्त।हरियाणा के हिसार को ग्रीन इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा कंपनी अवाडा ग्रुप ने हरियाणा सरकार के साथ  हिसार में 300 एकड़ में जीरो-कार्बन ग्रीन इंडस्ट्रियल कैंपस विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में करीब 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश की संभावना जताई गई है और इससे 5 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 
    प्रस्तावित कैंपस को अगली पीढ़ी के औद्योगिक इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे विश्वसनीय, कम लागत वाली और चौबीसों घंटे उपलब्ध नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित करने की योजना है। इसका उद्देश्य उद्योगों को  कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करना, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाना और यूरोपीय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म  जैसी वैश्विक जरूरतों के अनुरूप प्रतिस्पर्धी बनाना है।
     एमओयू के तहत हरियाणा सरकार प्रस्तावित ग्रीन इंडस्ट्रियल पार्क को समर्थन देगी। इसके लिए राज्य की औद्योगिक नीति के तहत उपयुक्त प्रोत्साहन पैकेज, भूमि से जुड़े सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे उद्योगों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इस साझेदारी का एक प्रमुख उद्देश्य एंकर निवेशकों, टेक्नोलॉजी पार्टनर्स और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक समूहों को हिसार तक लाना है। जर्मनी, फ्रांस, इटली, बेल्जियम और दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख बाजारों के निवेशकों को प्रस्तावित ग्रीन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम से जोड़ने की योजना है।
कंपनी के अनुसार कैंपस में नवीकरणीय ऊर्जा, औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग को एक साथ विकसित किया जाएगा। इससे उद्योगों को स्वच्छ और स्थिर बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी कार्बन इंटेंसिटी कम करने में मदद मिलेगी।
 प्रस्तावित प्रोजेक्ट से निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। योजना के अनुसार 300 एकड़ के इस कैंपस में 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इससे हिसार और आसपास के क्षेत्र में एक बड़े ग्रीन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के विकास को गति मिल सकती है।
अवाडा ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र जैन ने एमओयू पर कहा हरियाणा सरकार के साथ साझेदारी राज्य के औद्योगिक विकास में नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि हिसार में प्रस्तावित 300 एकड़ का ग्रीन इंडस्ट्रियल कैंपस कम लागत और चौबीसों घंटे उपलब्ध नवीकरणीय ऊर्जा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैनेजमेंट के अनुरूप मैन्युफैक्चरिंग के जरिए उद्योगों को वैश्विक बाजार के लिए तैयार करने में मदद करेगा। एमओयू में निवेश को बढ़ावा देने और हरियाणा में कारोबार को आसान बनाने के लिए सहयोग का रोडमैप भी तय किया गया है। हरियाणा की औद्योगिक विकास एजेंसी परियोजना के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगी। प्रस्तावित कैंपस के जरिए हिसार को स्वच्छ ऊर्जा आधारित औद्योगिक विकास के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

-hisargreenindustrialhub-avadagroup-haryanagovernment-greenindustry-renewableenergy-greenmanufacturing-hisardevelopment



TOP HEADLINES


गले में आया पदक अगली उड़ान की शुरुआत_नायब सैनी
*राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया भाई का फर
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के ल
नशे के खिलाफ स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी - 5 किलो अफीम
हिसार को ग्रीन इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए आवाडा ग्रुप
सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथो व देवी देवताओं के स्वरुपो
पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की बड़ी न
गुरुग्राम में जलभराव की समस्या पर केंद्रीय राज्यमंत्री
*भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज (नुकसान-न्य
10 सितंबर के बाद 50 हजार उद्योगों पर संकट, 5 लाख रोजगा
पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
27 अगस्त को पंजाब बंद : सरकारी कर्मी की होगी Strike-ब
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम ह
महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न
गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी ई-20 वापस लेगी मोदी
फूड इंस्पेक्टर लैपटॉप से होंगे हाईटेक; लाल चंद कटारूचक
जालंधर में 28 और 29 अगस्त को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्
तालाबों में उपचारित पानी ही छोड़ा जाए_नायब सैनी

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51517525

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us