पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी

Aug26,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


उपभोक्ताओं के बिलों से संबंधित प्रत्येक शिकायत का 15 दिनों के भीतर किया जाएगा निपटारा: बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद


पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 अथवा +91 1616650355 के माध्यम से पीएसपीसीएल से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों नंबर 24 घंटे कार्यरत रहेंगे और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान 15 दिनों के भीतर किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता अस्थायी रूप से जारी किए गए, त्रुटिपूर्ण, सामान्य से अधिक राशि वाले अथवा किसी अन्य समस्या से संबंधित बिजली बिलों के संबंध में अब इन समर्पित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इन समर्पित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से 15 दिनों के भीतर अपनी शिकायतें दर्ज करवाएं, ताकि मामले की जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

स.सौंद ने उन उपभोक्ताओं, जिन्हें सामान्य से अधिक राशि वाले, अस्थायी रूप से जारी किए गए अथवा त्रुटिपूर्ण बिजली बिल प्राप्त हुए हैं, से अपील की कि वे इस समर्पित सुविधा का लाभ उठाते हुए निर्धारित 15 दिनों के भीतर अपनी शिकायतें दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समर्पित हेल्पलाइन को शुरू करने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिलों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने तथा उनकी समयबद्ध जांच के लिए एक सरल और सीधा मंच उपलब्ध करवाना है।

बिजली मंत्री ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा बिलिंग प्रक्रिया से संबंधित जायज शिकायतों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स.सौंद ने दोहराया कि अस्थायी रूप से जारी, त्रुटिपूर्ण अथवा सामान्य से अधिक राशि वाले बिजली बिलों के कारण किसी भी पात्र उपभोक्ता को पंजाब सरकार द्वारा प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।

-pspcl-electricitybillcomplaint-punjabpowerdepartment-tarunpreetsinghsond-punjabelectricity-powerhelpline-punjabgovernment



TOP HEADLINES


गले में आया पदक अगली उड़ान की शुरुआत_नायब सैनी
*राखी के त्यौहार पर भगवंत सिंह मान ने निभाया भाई का फर
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के ल
नशे के खिलाफ स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी - 5 किलो अफीम
हिसार को ग्रीन इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए आवाडा ग्रुप
सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथो व देवी देवताओं के स्वरुपो
पंजाब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की बड़ी न
गुरुग्राम में जलभराव की समस्या पर केंद्रीय राज्यमंत्री
*भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज (नुकसान-न्य
10 सितंबर के बाद 50 हजार उद्योगों पर संकट, 5 लाख रोजगा
पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
27 अगस्त को पंजाब बंद : सरकारी कर्मी की होगी Strike-ब
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम ह
महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न
गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी ई-20 वापस लेगी मोदी
फूड इंस्पेक्टर लैपटॉप से होंगे हाईटेक; लाल चंद कटारूचक
जालंधर में 28 और 29 अगस्त को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्
तालाबों में उपचारित पानी ही छोड़ा जाए_नायब सैनी

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51517529

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us