सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथो व देवी देवताओं के स्वरुपों की बेअदबी पर भी सख्त सजा का प्रावधान नए बेअदबी कानून में करें पंजाब सरकार : हिन्दू न्याय पीठ
Aug26,2026
| Balraj Khanna | Ludhiana
* श्री हिन्दू न्याय पीठ ने जिला प्र्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा संविधान के बराबरी के सिद्धांत के उल्लंघन पर भेजा ऐतराज पत्र
सभी राजनीतिक पार्टियां हिंदुओं के साथ अन्याय पर चुप क्यों :- डंग
श्री हिन्दू न्याय पीठ ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून में सनातन धर्म के पवित्र धार्मिक ग्रंथो व देवी देवताओं के स्वरुपों की बेअदबी को शामिल करने की मांग की। न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रवीण डंग ने डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेेजे ज्ञापन की जानकारी देते हुए कहा श्री रामायण, गीता, पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथो व देवी देवताओ के प्राण प्रतिष्ठित स्वरुपों की उतनी ही मान्यता है, जितनी कि सिख धर्म में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की। सनातन धर्म में देवी-देवताओ के प्राण प्रतिष्ठित स्वरपों को साक्षात भगवान के रुप में पूजन किया जाता है। हमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कानून में सत्कार देने पर कोई एतराज नहीं हैं। मगर राज्य सरकार ने उक्त कानून पारित करते समय देश के संविधान में सभी धर्मो को मिले बराबरता के अधिकारों की अनदेखी कर एक धर्म विशेष के ग्रंथ को ही सम्मान देकर भारतीय संविधान का खुल्लम-खुल्ला अपमान किया है। राज्य सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैये से सनातन धर्म के अनुयायियो की धार्मिक भावनाए आहत हुई हैं। सनातन धर्म आहत हुई बावनाओ पर मरहम लगाने के लिए मुख्यमंत्री पारित श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून में संशोधन करके हिन्दू-देवी देवातओ की बेअदबी पर भी सख्त सजा के प्रबंध करे। वहीं उन्होने चेतवानी भरे लहजे में कहा कि अगर राज्य सरकार ने सनातन धर्म के ग्रंथो की बेअदबी पर सख्त सजा के प्रबंध न किए तो हिन्दू संत समाज के नेतृत्व में आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस अवसर पर स्वामी अध्यात्म नन्द, स्वामी नारायण जी, शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर, भावधस के राष्ट्रीय संचालक चौधरी यशपाल, हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी से अश्वनी बहल, पक्षी सेवा समिति से अशोक थापर, मां कालका सेवक संघ से नरेश शर्मा, पंडित गगन पाठक, पंडित सौरव पाठक, अशोक विरमानी, राजेश शर्मा, अशोक अरोड़ा, विक्की जोगी, मानिक डंग, जगदीश रिंकू, सतपाल शर्मा, विकी कपूर व हंस राज सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
-hindunyaypeeth-punjabsacrilegelaw-sanatandharam-religiousfreedom-punjabgovernment-bhagwantmann-ludhiananews