आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने की बड़ी नियुक्तियाँ
Aug26,2026
| Jagrati Lahar Bureau | New Delhi/chandigarh
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए AICC ने मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मीडिया से संबंधित गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों को AICC के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन एवं सांसद पवन खेड़ा ने मंजूरी दी है।
AICC के कार्यालय नोट के अनुसार हरि शंकर गुप्ता को नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वहीं विंग कमांडर (रिटायर्ड) अनूमा आचार्य, ईशान त्यागी, हरनाम सिंह और विक्रम लोहिया को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान संबंधित प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (PCCs) के साथ करीबी समन्वय स्थापित कर मीडिया से जुड़ी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने का कार्य करेंगे।
AICC की ओर से जारी कार्यालय नोट 18 अगस्त 2026 का है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है। नियुक्तियों को आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की मीडिया रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
-aicc-congress-punjabcongress-punjabassemblyelections-assemblyelections-mediacoordinator-pawankhera-harishankargupta-anumaacharya-ishantyagi-harnamsingh-vikramlohia-congressnews-punjabpolitics