पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
Aug25,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ में होगा बड़ा प्रदर्शन
चंडीगढ़, 25 अगस्त: पंजाब में बढ़ती महंगाई और खासकर चीनी की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस की ओर से बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन कल शाम 4 बजे चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महंगाई का असर अब आम परिवारों के साथ-साथ महिलाओं की रसोई तक पहुंच गया है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।
पार्टी द्वारा विशेष रूप से चीनी की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाते हुए सरकार से कीमतों पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने की मांग की जाएगी।
कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
-punjabcongress-inflation-sugarprices-punjabpolitics-chandigarhprotest