शिरोमणि अकाली दल ने यूथ विंग की कोर कमेटी का किया विस्तार, 11 नए सदस्य शामिल-20 जिलों के जिला अध्यक्षों की भी घोषणा
Aug11,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
शिरोमणि अकाली दल ने यूथ विंग की कोर कमेटी का किया विस्तार, 11 नए सदस्य शामिल-20 जिलों के जिला अध्यक्षों की भी घोषणा
चंडीगढ़, 11 अगस्त: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूथ विंग के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर से विचार-विमर्श के बाद यूथ अकाली दल की कोर कमेटी का विस्तार किया है। इसके साथ ही पार्टी ने यूथ विंग के 20 जिलों के जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि कोर कमेटी में लवप्रीत सिंह लप्पी ईनाखेड़ा, हरमन सिंह खोटे, विपनदीप सिंह सनी, दविंदरपाल सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह घग्गा, हरविंदर सिंह जोगीपुर, प्रिंस तुंग नाभा, आकाशदीप सिंह भट्ठल, मलकीत सिंह चीमा, सुखबीर सिंह सोखी और सहज सिंह मक्कड़ को शामिल किया गया है।
20 जिलों के जिला अध्यक्ष घोषित
पार्टी के अनुसार यूथ अकाली दल के लिए घोषित जिला अध्यक्षों में कमलदीप सिंह (बठिंडा ग्रामीण), रणदीप सिंह ढिल्लवां (बरनाला ग्रामीण), रविंदर सिंह बब्बल (फरीदकोट), एडवोकेट चित्तवीर सिंह जीरा (फिरोजपुर ग्रामीण), अमृतवीर सिंह (जालंधर शहरी-1), गगनदीप सिंह गग्गी (जालंधर शहरी-2), अवतार सिंह निझर (जालंधर ग्रामीण-1), कुलदीप सिंह टांडी (कपूरथला ग्रामीण), तनवीर सिंह रंधावा (कपूरथला शहरी), बलकरण सिंह बाजवा (लुधियाना ग्रामीण) शामिल हैं।
इसके अलावा हरमनदीप सिंह रिक्की अज्नौद (पुलिस जिला खन्ना), नवजिंदर सिंह मान (श्री मुक्तसर साहिब), देव आशीष मलिक (मोगा शहरी), हरजोत सिंह डेमरू (मोगा ग्रामीण), तनवीर सिंह पूनिया (मोहाली ग्रामीण-1), जसपाल सिंह लक्की मावी (मोहाली ग्रामीण-2), एडवोकेट सुखबीर सिंह गिल (मोहाली शहरी/कॉरपोरेशन), करणवीर सिंह साहनी (पटियाला शहरी), अमृतपाल सिंह लंग (पटियाला ग्रामीण) और चरणजीत सिंह भरौली (शहीद भगत सिंह नगर) को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी ने कहा कि इन नियुक्तियों से यूथ अकाली दल के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Sukhbir-singh-badal-news