स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

Aug11,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh/sas Nagar/patial


— डीजीपी गौरव यादव ने अपने दौरे के दूसरे दिन रूपनगर और पटियाला रेंज में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

— कानून-व्यवस्था के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए खतरे की संभावना और आतंकवाद विरोधी तैयारियों पर जोर देते हुए व्यावहारिक निर्देश भी किए जारी

— डीजीपी ने विभिन्न रेंजों में जिला पुलिस प्रमुखों, एसएचओ और फील्ड अधिकारियों से की बातचीत

चंडीगढ़/एसएएस नगर/पटियाला, 11 अगस्त:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार दूसरे दिन अपना दौरा जारी रखते हुए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज एसएएस नगर और पटियाला का दौरा किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ रेंज स्तर की कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की।

डीजीपी ने पूरे राज्य में खतरे की संभावना, आतंकवाद विरोधी तैयारियों, स्वतंत्रता दिवस से संबंधित समारोह स्थलों पर सुरक्षा तथा शांति एवं सद्भावना बनाए रखने पर जोर देते हुए व्यावहारिक निर्देश जारी किए।

एसएएस नगर में अपने दूसरे दिन के दौरे की शुरुआत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने रूपनगर रेंज के अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस रेंज में एसएएस नगर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाए रखने, पुलिस की बेहतर मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा किसी भी उभरती चुनौती का तत्काल और निर्णायक ढंग से निपटारा करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे बातचीत करते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुझाव सुने तथा उन्हें सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

एसएएस नगर दौरे के बाद डीजीपी ने पटियाला में पटियाला रेंज के अधिकारियों के साथ व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस रेंज में पटियाला, संगरूर, बरनाला और मलेरकोटला जिले शामिल हैं।

इन बैठकों के दौरान समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

एसएचओ और फील्ड अधिकारियों से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने उन्हें सतर्कता बनाए रखने, सामुदायिक पहुंच को मजबूत करने और नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया।

समीक्षा बैठकों में डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप चहल, डीआईजी रूपनगर रेंज नानक सिंह, एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा, एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम, एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह और एसएसपी मलेरकोटला गुरमीत सिंह सहित प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

-punjabpolice-independenceday2026-gauravyadav-punjabsecurity-counterterrorism-lawandorder



TOP HEADLINES


पंजाब सरकार ने 4 Ias अधिकारियों के किए तबादले
शिरोमणि अकाली दल ने यूथ विंग की कोर कमेटी का किया विस्
एमडीयू ने परीक्षाओं के परिणाम जारी किए
हरियाणा में अक्टूबर से दिसंबर तक चलेगा सुधार उत्सव
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आयुष चिकित्सा प्रणा
उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मिलेंगी विश
श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान
*ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.
स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्
सनसनीखेज अपराध की साजिश नाकाम; विदेश स्थित गैंगस्टर का
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और
*फिरोज़पुर में 30 किलोग्राम अधिक हेरोइन बरामद; तीन व्य
बठिंडा ग्रामीण के पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता सहि
*श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान
*लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में शामिल दो व्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी हर सवाल का जवाब सदन मे
सुनाम हलके में शिक्षा क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए
9 दिन, 18 ज़िले: पंजाब कांग्रेस की जमीनी संगठन को मजबू

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51314482

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us