फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम हाउस में हंगामा

Aug25,2026 | Vishal | Ludhiana










आप-भाजपा पार्षदों में धक्का-मुक्की, विपक्ष आज ही चुनाव कराने पर अड़ा; मेयर ने 29 अगस्त को वोटिंग की घोषणा की

लुधियाना, 25 अगस्त (विशाल)। नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (F&CC) के दो सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को निगम हाउस में बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। गुरुनानक देव भवन में मेयर इंद्रजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्विनी व सुखमेल सिंह और भाजपा पार्षद मुकेश खत्री व गौरवजीत गौरा के बीच बहसबाजी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हंगामे के चलते मेयर को बैठक करीब 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब कांग्रेस और भाजपा पार्षद अपनी बात रख रहे थे और विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने बीच में बोलना शुरू किया। आरोप है कि विधायक और भाजपा पार्षद मुकेश खत्री के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद भोला के भाई पार्षद सुखमेल सिंह और उनके पीए रहे पार्षद अश्विनी  भाजपा पार्षदों के पास पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई. 


आज चुनाव कराने पर अड़ा विपक्ष
F&CC के दो सदस्यों के चुनाव को लेकर विपक्षी पार्षदों ने मंगलवार को ही मतदान करवाने की मांग की। कांग्रेस पार्षद एवं हाईकोर्ट जाने वाले गौरव भट्टी ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति दिखाते हुए कहा कि अदालत ने 25 अगस्त को नए F&CC सदस्यों के चुनाव के लिए कहा है, न कि केवल चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए। इसलिए मतदान आज ही होना चाहिए।
वहीं भाजपा पार्षदों ने कहा कि वे हाथ खड़े करवाकर वोटिंग के लिए तैयार हैं। उन्होंने निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार से यह भी पूछा कि चुनाव अधिकारी कौन होगा। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि मेयर चुनाव अधिकारी होंगी। हालांकि मेयर खुद मतदान करेंगी या नहीं, इस पर सेक्रेटरी और मेयर द्वारा निर्णय लेने की बात कही गई।


विधायकों के वोट को लेकर भी विवाद
बैठक में विधायकों के मतदान अधिकार को लेकर भी जमकर बहस हुई। विपक्षी पार्षदों ने सवाल किया कि क्या विधायक F&CC चुनाव में वोट डालेंगे। मेयर ने 1997 का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय विधायकों ने मतदान किया था। विपक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि म्यूनिसिपल एक्ट में विधायकों के वोट का कोई प्रावधान नहीं है।
मामला बढ़ने पर विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि एक्ट में जो प्रावधान होगा, उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा। हालांकि 29 अगस्त को होने वाले चुनाव में विधायक मतदान करेंगे या नहीं, इस पर बैठक के अंत तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।


मेयर ने 29 अगस्त को चुनाव की घोषणा की
विवाद के बीच मेयर इंद्रजीत कौर ने F&CC के दो सदस्यों का चुनाव 29 अगस्त को करवाने की घोषणा की। विपक्ष ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पास पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण चुनाव को टाला जा रहा है। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और नियमों के अनुसार होनी चाहिए।


आप में उम्मीदवारों को लेकर अंदरूनी कलह
F&CC चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के अंदर भी नाराजगी सामने आई है। पार्टी ने विधायक पुत्र अमन बग्गा और युवराज सिद्धू को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। इसका हलका वेस्ट के पार्षदों ने विरोध किया है। हलका वेस्ट के 10 पार्षदों सहित तीन अन्य पार्षदों ने सोमवार देर रात बैठक कर अपनी नाराजगी जाहिर की। बाद में विधायकों को बैठक की जानकारी मिली तो वे भी वहां पहुंचे और नाराज पार्षदों को मनाने का प्रयास किया।
इसके बाद हलका वेस्ट के पार्षदों ने वार्ड 63 की पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे पार्टी के भीतर मतभेद और गहरे होने की चर्चा शुरू हो गई है.

हलका वेस्ट के पार्षदों की नाराजगी
हलका वेस्ट के पार्षदों का कहना है कि उनके क्षेत्र को नगर निगम में कोई प्रमुख जिम्मेदारी नहीं मिली है। उनका कहना है कि मेयर हलका ईस्ट, सीनियर डिप्टी मेयर हलका नार्थ और डिप्टी मेयर हलका आत्मनगर से हैं, जबकि वेस्ट हलके को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इसी नाराजगी के चलते पार्षदों ने पार्टी के घोषित उम्मीदवारों का विरोध किया है।


-ludhianamunicipalcorporation-fandcc-municipalcorporation-ludhiananews-jagratilahar



TOP HEADLINES


पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
27 अगस्त को पंजाब बंद : सरकारी कर्मी की होगी Strike-ब
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम ह
महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न
गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी ई-20 वापस लेगी मोदी
फूड इंस्पेक्टर लैपटॉप से होंगे हाईटेक; लाल चंद कटारूचक
जालंधर में 28 और 29 अगस्त को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्
तालाबों में उपचारित पानी ही छोड़ा जाए_नायब सैनी
फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी की ब
गुरुग्राम में जल भराव वाले मार्गों पर नहीं भेजी जाएगी
लुधियाना नगर निगम में एफएंडसीसी चुनाव को लेकर हंगामा,
ढाडी कला पंजाब के इतिहास को दिशा देने वाली गौरवशाली कल
भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्र
जाति जनगणना सही न होने से Obc और वंचित वर्गों की हिस्स
गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण शुरू 30 लाख र
जन शिकायतों की अनदेखी पर हरियाणा में एक्सईन को अनिवार्
पूरे पंजाब में कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर जनस
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हरियाणा की नायब सरकार का महि
*अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल च

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51508195

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us