लुधियाना नगर निगम में एफएंडसीसी चुनाव को लेकर हंगामा, पार्षदों में हाथापाई

Aug25,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana

लुधियाना नगर निगम में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को बुलाई गई बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आपस में भिड़ गए। मेयर इंदरजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक गुरुनानक देव भवन में आयोजित की गई थी।
बैठक के दौरान आप पार्षद अश्वनी शर्मा और भाजपा पार्षद गौरवजीत गोरा के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों और पुलिस कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
बताया जा रहा है कि एफएंडसीसी के दो सदस्यों के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों की विधायक दलजीत सिंह भोला के साथ बहस हो रही थी। इसी दौरान माहौल गरमा गया और विधायक के पूर्व पीए रहे पार्षद अश्वनी शर्मा भी विवाद में पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया।
विपक्षी पार्षदों ने मांग की कि एफएंडसीसी के सदस्यों का चुनाव मंगलवार को ही कराया जाए। उनका आरोप था कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बैठक में मौजूद नहीं हैं, जिसके चलते चुनाव को टालने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, मेयर इंदरजीत कौर ने स्पष्ट किया कि चुनाव 29 अगस्त को कराया जाएगा। निगम सचिव विवेक वर्मा ने भी नियमों का हवाला देते हुए कहा कि नामांकन फार्म शाम 5 बजे तक लिए जा सकते हैं और नियम के मुताबिक इसके तीन दिन बाद मतदान होगा।
मेयर ने कहा कि एफएंडसीसी के सदस्यों का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। बैठक के दौरान हुए हंगामे के कारण कुछ समय के लिए नगर निगम परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

-ludhiana-ludhianamunicipalcorporation-fandccelection-municipalcorporation-inderjitkaur-ashwanisharma-gauravjitgora-punjabpolitics



TOP HEADLINES


पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
27 अगस्त को पंजाब बंद : सरकारी कर्मी की होगी Strike-ब
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम ह
महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न
गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी ई-20 वापस लेगी मोदी
फूड इंस्पेक्टर लैपटॉप से होंगे हाईटेक; लाल चंद कटारूचक
जालंधर में 28 और 29 अगस्त को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्
तालाबों में उपचारित पानी ही छोड़ा जाए_नायब सैनी
फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी की ब
गुरुग्राम में जल भराव वाले मार्गों पर नहीं भेजी जाएगी
लुधियाना नगर निगम में एफएंडसीसी चुनाव को लेकर हंगामा,
ढाडी कला पंजाब के इतिहास को दिशा देने वाली गौरवशाली कल
भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्र
जाति जनगणना सही न होने से Obc और वंचित वर्गों की हिस्स
गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण शुरू 30 लाख र
जन शिकायतों की अनदेखी पर हरियाणा में एक्सईन को अनिवार्
पूरे पंजाब में कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर जनस
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हरियाणा की नायब सरकार का महि
*अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल च

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51508188

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us