आरोपी टैक्सी चलाने का काम करता, अपनी ब्रेजा में झारखंड से ला रहा था खेप-
पहले चंडीगढ़ शराब की पेटियां बरामद होने का मामला - एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन रूपिंदर कौर भट्टी
लुधियाना 26 अगस्त (पारस दानिया) - कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत स्पेशल सेल की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 5 किलोग्राम अफीम और सफेद रंग की ब्रेजा कार समेत गिरफ्तार किया है।
ADCP इन्वेस्टिगेशन रूपिंदर कौर भट्टी की जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए ADCP इन्वेस्टिगेशन रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि माननीय पुलिस कमिश्नर श्री स्वप्न शर्मा IPS के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ जारी मुहिम के तहत और DCP इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह और ACP इन्वेस्टिगेशन दीपकरण की निगरानी में स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
हवास चौंक पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी
ADCP भट्टी ने बताया कि 25 अगस्त मंगलवार को स्पेशल सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल की टीम के ASI बलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ हवास चौंक, थाना मेहरबान के एरिया में मौजूद थे। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गांव मेहरबान के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा उसके पास से ब्रेजा कार नंबर PB-10-KK-3791, रंग सफेद भी बरामद की गई, जिसमें वह नशे की खेप लेकर जा रहा था। आगे की कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में मुकदमा नंबर 136, धारा 18C/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी से पूछताछ संबंधी जानकारी देते स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कि गया और उसे माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। आरोपी से मौके की पूछताछ में सामने आया ब्रेजा कर उसकी है। ब्रेजा कार को टैक्सी के रूप में चलाता है। टैक्सी लेकर एमपी गया था। वापसी में झारखंड से अफीम की खेप लेकर आ रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी चंडीगढ़ मार्का शराब की पेटियां बरामद होने का मामला 2019 में दर्ज है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी द्वारा यह अफीम की खेप आगे कहां सप्लाई की जानी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।