लुधियाना में दो बच्चों की मां को लग्जरी जीवन और शादी का झांसा देकर रेप, सात साल बनाए संबंध, 15 लाख भी हड़पे, जान से मारने की धमकियां दी
Mar11,2026
| Paras Dania | Ludhiana
आरोपी राजस्थान का रहने वाला, पुलिस ने महिला की शिकायत पर किया केस दर्ज
लुधियाना 11 मार्च (पारस दानिया)। लुधियाना में एक महिला को लग्ज़री जीवन और शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला लुधियाना वासी है जबकि आरोपी राजस्थान के हनुमानगढ़ में सिंघारिया मंडी का रहने वाला है जिसकी पहचान राजविंदर सिद्धू पुत्र निर्मल सिंह के रूप में है। महिला व आरोपी में पहले जान पहचान हुई। आरोपी ने महिला को शादी कर अच्छा जीवन देने का झांसा दिया फिर उसके साथ साथ सात साल तक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने पीड़िति को धोखा दिया उससे 15 लाख भी ठग लिए और शादी से मुकर गया। यहां तक आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकियां दी। इस पर पीड़ित महिला द्वारा 6 दिसंबर 2025 को घटना की लुधियाना पुलिस को शिकायत दी गई। पीजीडी नंबर के जरिए प्राप्त शिकायत की पड़ताल के बाद थाना दरेसी में पुलिस ने आरोपी राजविंदर सिंह के खिलाफ रेप की धारा 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया।
थाना दरेसी प्रभारी की जानकारी एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस पड़ताल के मुताबिक पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की है। जिनकी उम्र 13-15 वर्ष है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी ने जान-पहचान बढ़ाई। जिसके बाद उसका पति के साथ डायवोर्स हो गया। आरोपी राजविंदर सिंह ने उसे अच्छा जीवन देने का वायदा किया और शादी का झांसा देकर उसके साथ सात साल तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उसके 15 लाख रुपए भी ऐंठ लिए और शादी से इंकार कर उसकी लाइफ बर्बाद कर दी। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। इस घटना की पड़ताल पर मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के बाद आगे की पूछताछ अमल में लाई जाएगी।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.