हर मां और बहन ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Oct4,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि के रूप में 3,824.87 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मावां-धियां सत्कार योजना महिलाओं के सम्मान के लिए सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

75 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत, एक करोड़ महिलाओं को कवर करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कोई भी पात्र लाभार्थी महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गुरमेल कौर उर्फ मेलो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को दिया आशीर्वाद; मुख्यमंत्री ने भेंट किए उपहार

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर :


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की प्रत्येक मां और बहन को ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंबेसडर बताते हुए इस पहल को अपनी तरह की पहली सामाजिक क्रांति करार दिया, जो महिलाओं के सम्मान और वित्तीय आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि 75 लाख से अधिक महिलाओं के पहले ही पंजीकृत होने और सम्मान राशि के रूप में 3,824.87 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने के साथ यह योजना पूरे पंजाब में महिलाओं के सम्मान और वित्तीय सशक्तीकरण के नए युग की शुरुआत कर रही है।

यह अवसर उस समय भावुक हो गया, जब इस योजना की लाभार्थी गुरमेल कौर उर्फ मेलो मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को देखते ही उन्होंने उन्हें गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीबी गुरमेल कौर से मिलकर उनकी आत्मा को सुकून मिला है और उन्होंने प्रार्थना की कि वाहेगुरु बीबी गुरमेल कौर के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखें।

इस भावुक वीडियो को साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पूजनीय माता जी, आज आपको मिलकर मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिला है। वाहेगुरु आपके चेहरे पर यह मुस्कान हमेशा बनाए रखें। आपका बेटा हमेशा पंजाब की सेवा में डटा रहेगा। पंजाब की उन सभी माताओं और बहनों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने सत्कार योजना को सफल बनाया।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब की हर मां और बहन ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंबेसडर है। यह योजना एक सामाजिक क्रांति है, जो हमारी माताओं और बेटियों का आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाएगी।”

मुख्यमंत्री ने गांव आदमपुरा की बीबी गुरमेल कौर (मेलो) का सम्मान किया, जो इस योजना के शुभारंभ के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।

उनसे बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बीबी गुरमेल कौर से मिलकर उनकी आत्मा को सुकून मिला है। उन्होंने कहा, “आपसे मिलकर मेरी आत्मा को सुकून मिला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वाहेगुरु आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखें। आपका पुत्र पंजाब की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और वह इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।”

इस योजना को बड़ी सफलता दिलाने के लिए पंजाब की माताओं और बहनों का दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं पंजाब की उन सभी माताओं और बहनों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ को बहुत बड़ी सफलता दिलाई है। अब तक सम्मान राशि के रूप में 3,824.87 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। यह महिलाओं के वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। हमारा लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं तक सम्मान राशि का लाभ पहुंचाना है।”

उन्होंने कहा, “देश में यह अपनी तरह की पहली योजना है, जिसके तहत सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को सम्मान राशि दी जा रही है। महिलाओं के सम्मान को केंद्र में रखते हुए पंजाब सरकार ने ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अब तक 75 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत हो चुकी हैं और उनकी निर्धारित वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में जमा करवाई जा चुकी है। मैं बाकी सभी पात्र महिलाओं से अपील करता हूं कि वे अपना पंजीकरण करवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं। 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को अब 1,000 रुपये तथा एससी वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता के संबंध में उनके मोबाइल फोन पर संदेश प्राप्त हो रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है और राज्य सरकार ने इसके लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपये रखे हैं। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है।”

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “यह वित्तीय सहायता शायद महिलाओं को अमीर न बनाए, लेकिन यह उन्हें आत्मसम्मान जरूर देगी। महिलाएं सम्मान की हकदार हैं, क्योंकि वे स्वयं जीवन का स्रोत हैं। हमारी माताओं और बहनों का आशीर्वाद हमें दुनिया की हर चुनौती पार करने में मदद कर सकता है।”

उन्होंने कहा, “लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक और आर्थिक निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनकी वित्तीय आत्मनिर्भरता को मजबूत करना बेहद जरूरी है। पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, “जब तक मैं पद की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं, कोई भी पात्र लाभार्थी महिला ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के लाभ से वंचित नहीं रहेगी।
--------

-mawandheeyansatkaryojna-bhagwantmann-punjabgovernment-punjabnews-jagratilahar



TOP HEADLINES


लुधियाना में "युद्ध नशों विरुद्ध" मुहिम के तहत स्पेशल
लुधियाना में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी
हमारी सरकार मांएं-बेटियों के फोन पर 'टू-टू' के संदेश क
पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी
भाजपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से राजनीतिक रूप से मु
अमृतसर कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी गिरफ्तार, पार्टी कार्
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बकाया मांगों के
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रि
भगवंत मान सरकार ने 180 ई.टी.टी. शिक्षकों की वेतन विसंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिँह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार
### *अमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, सं
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने राहुल गांधी से की
1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर भाजपा ने उठ
गुरुग्राम में कल अमित शाह, नायब सैनी और स्मृति ईरानी स
*नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना, स्वास
पंजाब और पंजाबियों के हितों को हमेशा प्राथमिकता देती ह
हरियाणा के हिसार में गोलियां बरसा कर शराब ठेकेदार की ह
मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने
इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने ओरिएंटेशन प्रोग्र

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52249436

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us