आरोपियों से 1 लाख 5 हजार की ड्रग मनी, पीठू बैग और चार डिजिटल कंडे भी बरामद
आरोपी कई इलाकों में सप्लाई करते थे नशा
लुधियाना 05 अक्टूबर (पारस दानिया): पंजाब सरकार की "युद्ध नशों के विरुद्ध" मुहिम के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर लुधियाना आईपीएस स्वप्न शर्मा के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रहे अभियान के तहत लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह चीमा और एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन रुपिंदर कौर भट्टी की निगरानी में स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल और उनकी पुलिस पार्टी ने तीन नशा तस्करों को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ काबू किया है।
कमर्शियल क्वांटिटी में नशे का बरामद होना लुधियाना पुलिस की कार्यकारिणी को प्रसारित करता है। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह की अगुवाई में थानेदार बलजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी 05 अक्टूबर सोमवार को शिमलापुरी इलाके में गश्त पर रवाना थी। जब पुलिस पार्टी गली नंबर 04, डाबा कॉलोनी की तरफ मुड़ी तो घर के बाहर आरोपी एक-दूसरे को काले रंग का मोमी लिफाफा पकड़ा रहे थे।
पक्की इन्फोर्मेशन के आधार पर जब पुलिस ने तीनों को काबू करके चेक किया तो आरोपियों के पास से 03 किलो 134 ग्राम हेरोइन, 80 खाली लिफाफे, 04 डिजिटल कांटे, 1,05,000 रुपए ड्रग मनी और एक नीले रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
थाना शिमलापुरी में केस दर्ज:
तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शिमलापुरी में मुकदमा नंबर 201 दिनांक 05.10.26 U/S 21C/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
नितिन, पवन राय पुत्र स्व. अशोक कुमार वासी गली नंबर 04, डाबा कॉलोनी और अंकित कुमार पुत्र परदेसी लाल वासी गली नंबर
06, सूरज नगर, शिमलापुरी के रूप में है। तीनों आरोपी प्रवासी हैं और लुधियाना समेत कई इलाकों में नशा बेचते हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कुछ समय बाद अपना ठिकाना बदल लेते हैं ताकि पुलिस की नजरों से बचे रहें। पुलिस आरोपियों को आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करेगी और आगे की पूछताछ अमल में लाएगी, जिसमें और बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस संबंध में लुधियाना पुलिस के सीनियर अधिकारी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुष्टि करेंगे।