मुख्यमंत्री भगवंत सिँह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार द्वारा राज्यभर में धान की सुचारू खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध: लाल चंद कटारूचक

Oct5,2026 | Gurvinder Singh Mohali | Kharar



राज्य की खरीद एजेंसियों ने 3.83 लाख मीट्रिक टन की आवक में से 3.44 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा; किसानों को 188 करोड़ रुपये का भुगतान

आने वाले दिनों में उठान और तेज किया जाएगा, बारदाने की कोई कमी नहीं: खरड़ मंडी का दौरा कर खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

चंडीगढ़/खरड़ (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 5 अक्टूबर:

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने आज कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा राज्यभर में धान की सुचारू एवं निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खरड़ अनाज मंडी में चल रही धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक पंजाब की मंडियों में 3.83 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा 3.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान के बदले किसानों को 188 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

श्री कटारूचक ने कहा कि आने वाले दिनों में धान के उठान की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है तथा खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कोटे के लिए निर्धारित 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य आसानी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खरीद कार्यों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 42,700 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है।

खरीद प्रबंधों की समीक्षा के दौरान मंत्री ने किसानों, आढ़तियों तथा अन्य संबंधित पक्षों से बातचीत कर मंडी में पेश आ रही समस्याओं और व्यवस्थाओं संबंधी प्रतिक्रिया भी प्राप्त की। मंत्री की उपस्थिति में पनसप द्वारा किसान श्री मनदीप सिंह निवासी त्रिपड़ी की धान की फसल खरीदी गई, जो उसी दिन अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे थे।

श्री कटारूचक ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि धान की खरीद की प्रविष्टि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी खरीद एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी करें।

इस अवसर पर सांसद श्री मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि राज्य में पहले से मौजूद अनाज के भंडार को केंद्रीय खाद्य मंत्रालय के साथ तालमेल कर जल्द खाली करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा इस संबंध में केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भंडार सरकारी कोटे से संबंधित है और आने वाले धान के भंडार के लिए आवश्यक जगह उपलब्ध करवाने हेतु इस स्टॉक को खाली करवाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का संबंधित विभागों के साथ तालमेल कर समाधान किया जा रहा है, ताकि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन श्री सुखजिंदर सिंह बिट्टू, एस.डी.एम. खरड़ श्री गुरमीत सिंह, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक श्री वरिंदर कुमार, विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी, मंडी बोर्ड के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-----------

-punjabpaddyprocurement-paddyprocurement-punjabmandi-farmers-punjabgovernment



TOP HEADLINES


हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी
लुधियाना में "युद्ध नशों विरुद्ध" मुहिम के तहत स्पेशल
लुधियाना में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी
हमारी सरकार मांएं-बेटियों के फोन पर 'टू-टू' के संदेश क
पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी
भाजपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से राजनीतिक रूप से मु
अमृतसर कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी गिरफ्तार, पार्टी कार्
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बकाया मांगों के
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रि
भगवंत मान सरकार ने 180 ई.टी.टी. शिक्षकों की वेतन विसंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिँह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार
### *अमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, सं
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने राहुल गांधी से की
1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर भाजपा ने उठ
गुरुग्राम में कल अमित शाह, नायब सैनी और स्मृति ईरानी स
*नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना, स्वास
पंजाब और पंजाबियों के हितों को हमेशा प्राथमिकता देती ह
हरियाणा के हिसार में गोलियां बरसा कर शराब ठेकेदार की ह
मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52249952

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us