महाराजा आज सरोवर के विकास के लिए केंद्र द्वारा 93.94 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने पर जताया आभार
चंडीगढ़, 5 अक्टूबर ( ): पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों के हितों को प्राथमिकता दी है। इसका ताजा उदाहरण महाराजा आज सरोवर के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा 93.94 करोड़ रुपये की मंजूरी है। इसके लिए मैं पंजाबियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करना चाहता हूं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास, धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महाराजा आज सरोवर को विकसित करने के लगभग 40 वर्ष पुराने सपने का साकार होना पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि महाराजा आज सरोवर को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना से पंजाब में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे पंजाब के प्रवेश द्वार के रूप में इस क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी तथा यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत सरोवर के किनारे श्री राम मंदिर का भव्य मॉडल भी विकसित किया जा रहा है। इससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल पंजाब की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ राज्य की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
-kewalsinghdhillon-maharajaajsarovar-punjabdevelopment-punjabtourism-modigovernment
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)