मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडी

Oct5,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


* रणजीत सागर और शाहपुर कंडी बांध क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आर.डी.ए. के पास होंगी प्रशासनिक, वित्तीय और नियामक शक्तियां
* मंत्रिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय में ड्राइवरों के नए पदों को मंजूरी दी
* योग्य नर्सिंग स्टाफ को ट्यूटर के रूप में पदोन्नत करने के लिए ‘पंजाब नर्सिंग एजुकेशन सर्विस रूल्स’ में संशोधन को मंजूरी
* पिक्ट्स के अधीन ठेके पर कार्यरत गैर-शिक्षण स्टाफ की सेवाएं नियमित की जाएंगी

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी (आर.डी.ए.) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ रणजीत सागर बांध और शाहपुर कंडी बांध क्षेत्रों के योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी’ (आर.डी.ए.) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेगा।

आर.डी.ए. की स्थापना पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक वैधानिक संस्था के रूप में की जाएगी। इसे एकीकृत विकास, भूमि प्रबंधन, परियोजनाओं को लागू करने और पर्यटन स्थलों के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक प्रशासनिक, वित्तीय और नियामक शक्तियां दी जाएंगी।

इस अथॉरिटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होंगे, जबकि पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री इसके वाइस-चेयरमैन होंगे। मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली एक कार्यकारी समिति इसके दैनिक कामकाज और अंतर-विभागीय समन्वय की निगरानी करेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय में स्टाफ की भर्ती को हरी झंडी

मंत्रिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.), पंजाब के कार्यालय में ड्राइवरों के नए पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी है। ये पद 19 स्थायी पदों में से सेवादारों के पदों तथा मुहर्रिर के एक स्थायी पद को सरेंडर करके बनाए गए हैं।

इस कदम का उद्देश्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाना है।

पंजाब नर्सिंग एजुकेशन सर्विस रूल्स (ग्रुप बी), 2016 में संशोधन को हरी झंडी

मंत्रिमंडल ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधीन सरकारी नर्सिंग कॉलेज, पटियाला और अमृतसर में ट्यूटर के पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने के लिए ‘पंजाब नर्सिंग एजुकेशन सर्विस रूल्स (ग्रुप बी), 2016’ के परिशिष्ट-बी में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है।

ये पद निदेशक, अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा, पंजाब के नियंत्रण के अधीन नियमित आधार पर कार्यरत ऐसी स्टाफ नर्सों और नर्सिंग सिस्टर्स में से भरे जाएंगे, जिन्होंने संबंधित क्षेत्र में एम.एससी. (नर्सिंग) की हो। नर्सिंग शिक्षा में एक वर्ष का शिक्षण अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पिक्ट्स में गैर-शिक्षण स्टाफ की सेवाएं नियमित करने को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एजुकेशन सोसाइटी’ (पिक्ट्स) के अधीन कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत गैर-शिक्षण स्टाफ की सेवाओं को नियमित करने के लिए भी अपनी सहमति दे दी है।

नियमित किए जाने वाले कर्मचारियों को पिक्ट्स के अधीन निर्धारित वेतनमान में सेवाएं नियमित करने का लाभ दिया जाएगा।

-ranjitsagardam-ranjitgarhdevelopmentauthority-punjabcabinet-punjabgovernment-bhagwantmann



TOP HEADLINES


हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी
लुधियाना में "युद्ध नशों विरुद्ध" मुहिम के तहत स्पेशल
लुधियाना में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी
हमारी सरकार मांएं-बेटियों के फोन पर 'टू-टू' के संदेश क
पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी
भाजपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से राजनीतिक रूप से मु
अमृतसर कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी गिरफ्तार, पार्टी कार्
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा बकाया मांगों के
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रि
भगवंत मान सरकार ने 180 ई.टी.टी. शिक्षकों की वेतन विसंग
मुख्यमंत्री भगवंत सिँह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार
### *अमन अरोड़ा ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, सं
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने राहुल गांधी से की
1208 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर भाजपा ने उठ
गुरुग्राम में कल अमित शाह, नायब सैनी और स्मृति ईरानी स
*नशे के खिलाफ पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना, स्वास
पंजाब और पंजाबियों के हितों को हमेशा प्राथमिकता देती ह
हरियाणा के हिसार में गोलियां बरसा कर शराब ठेकेदार की ह
मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52249957

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us